लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: पटना साहिब की सीट कांग्रेस के खाते में, शत्रुघ्न-रविशंकर में होगी चुनावी जंग

By रजनीश | Updated: March 29, 2019 12:11 IST

बीजेपी ने बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का पत्ता काटकर रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ने की पूरी उम्मीद है।

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 में महागठबंधन में बिहार के पटना साहिब की सीट कांग्रेस के खाते में गई। इस सीट से कांग्रेस शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बना सकती है। शत्रुघ्न सिन्हा 6 अप्रैल को कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। बीजेपी में लगभग तीन दशकों तक लंबी पारी खेलने वाले शत्रुघ्न ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात किया। 

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने गांधी परिवार की तारीफ करते हुए ट्वीट में लिखा कि बीजेपी से बाहर जाने के रास्ते पर हूं….लेकिन उम्मीद है कि प्रिय मित्र लालू यादव के गतिशील नेतृत्व में और राष्ट्र निर्माता, सच्चा नेहरू-गांधी परिवार के सबसे वांछनीय, नेता के साथ सबसे अच्छी दिशा में हूं। 

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा, 'मैं जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन कर लूंगा। शायद नवरात्री में मैं आपको कोई अच्छी खबर सुना सकता हूं। लेकिन ये तय है कि मैं कांग्रेस ही ज्वाइन करूंगा।'

सिचुएशन कुछ भी लोकेशन वही होगा-शत्रुघ्‍न सिन्‍हा से जब ये पूछा गया कि क्या आप बिहार के पटना साहिब लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा, 'सिचुएशन कुछ भी हो लोकेशन वही होगा।' कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि शत्रुघ्‍न सिन्‍हा पटना से ही कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार होंगे।

रविशंकर प्रसाद से होग शत्रुघ्न का सामना-बीजेपी ने बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का पत्ता काटकर रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। 

बीजेपी के आरके सिन्हा पटना साहिब से चुनाव लड़ने की आस बांधे हुए थे लेकिन उनके हाथ निराशा लगी। रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाए जाने से आरके सिन्हा के समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। 

मंगलवार (26 मार्च) को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जब पहली बार रविशंकर आरके सिन्हा के साथ पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए मौजूद लोगों और आरके सिन्हा के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। रविशंकर प्रसाद के समर्थकों ने आरके सिन्हा के समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस बवाल पर आरके सिन्हा ने ट्वीट कर सफाई दी और कार्यकर्ताओं के अपना मानने से इनकार किया।

कभी बीजेपी के स्टार प्रचारक थे शत्रुघ्‍न सिन्‍हा-कभी बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे शत्रुघ्न अपनी पार्टी के भीतर महत्व नहीं दिए जाने से नाराज चल रहे थे और पार्टी में रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व की विपक्ष की तरह लगातार आलोचना करते रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसबिहार लोकसभा चुनाव 2019पटना साहिब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज