लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीटः क्या रमेश बिधूड़ी बचा पाएंगे साख, कांग्रेस, बीजेपी और AAP के बीच होगा घमासान?

By स्वाति सिंह | Updated: May 4, 2019 15:50 IST

दक्षिण दिल्ली संसदीय सीट की स्थापना 1966 में हुई थी। इसके अंतर्गत 10 विधानसभा क्षेत्र आते हैं- बिजवासन, देवली, कालकाजी, पालम, अंबेडकर नगर, तुगलकाबाद, महरौली, संगम विहार, बदरपुर और छतरपुर शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग द्वारा 2009 में जारी आंकड़े बताते हैं कि दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट में कुल 1,542,412 मतदाता हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को जीत हासिल हुई थी।

दिल्ली के 7 सात लोकसभा सीटों में से एक दक्षिणी दिल्ली एक प्रतिष्ठित सीट मानी जाती है। इस लोकसभा सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता चुनाव लड़ते रहे हैं। मौजूदा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मदन लाल खुराना ने यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी वर्तमान सांसद हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा और कांग्रेस ने बॉक्सर विजेंदर सिंह को मैदान में उतारा है। जबकि बीजेपी ने एक बार फिर 2014 में बीजेपी सांसद चुने गए रमेश बिधूड़ी पर भरोसा जताया है।

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट: एक परिचय

दक्षिण दिल्ली संसदीय सीट की स्थापना 1966 में हुई थी। इसके अंतर्गत 10 विधानसभा क्षेत्र आते हैं- बिजवासन, देवली, कालकाजी, पालम, अंबेडकर नगर, तुगलकाबाद, महरौली, संगम विहार, बदरपुर और छतरपुर शामिल हैं। चुनाव आयोग द्वारा 2009 में जारी आंकड़े बताते हैं कि दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट में कुल 1,542,412 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष  891,156 और महिला 651,256 है। यहां की कुल आबादी 2,733,752 है।

2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे

2014 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को जीत हासिल हुई थी। उन्हें 497980 वोट मिले थे। जबकि, आप पार्टी के आम आदमी पार्टी कर्नल देविंदर को 497980 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के रमेश कुमार महज 125213 वोट मिले थे।

मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम (mplads.gov.in) के आकड़ों के मुताबिक जनवरी 2019 तक बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने अपने संसदीय क्षेत्र के विकास पर 62।60  करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

2009 का जनादेश

2009 लोकसभा चुनाव में दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट पर कांग्रेस का परचम लहराया था। इस सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस के रमेश कुमार के बीच मुकाबला था। इस चुनाव में रमेश बिधूड़ी को 267059 और रमेश कुमार को 360278 वोट मिले थे।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आम आदमी पार्टी के पक्ष में आए। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता में वापस लौटी। आम आदमी पार्टी ने 67 सीट, बीजेपी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस का खाता ही नहीं खुला।

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट के लिए 12 मई को मतदान

चुनाव आयोग ने 17वीं लोकसभा का चुनाव सात चरण में, 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कराने का फैसला किया है। सातों चरण के मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी। राजधानी दिल्ली में छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019दक्षिण दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज