लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव जीता तो चुनाव आयोग को दो दिन के लिए भेजूँगा जेल: प्रकाश आंबेडकर

By भाषा | Updated: April 4, 2019 19:15 IST

लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक रैली में प्रकाश आंबेडकर ने गुरुवार को कहा, ‘‘हमने अपने 40 जवान खो दिए (पुलवामा हमले में), लेकिन फिर भी चुप हैं।

Open in App

दलित नेता एवं तीन बार के सांसद प्रकाश आम्बेडकर अपने उस बयान को लेकर गुरुवार को विवादों में घिर गए जिसमें उन्होंने कथित तौर कहा था कि पुलवामा आतंकवादी हमले पर बात ना करने को लेकर वह चुनाव आयोग को दो दिन के लिए जेल भेजेंगे।

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले की रैली में आंबेडकर के इस बयान पर संज्ञान लेते हुए राज्य चुनाव आयोग ने स्थानीय चुनाव अधिकारियों से मामले पर रिपोर्ट तलब की है।

आंबेडकर ने गुरुवार को एक रैली में कहा था, ‘‘ हमने अपने 40 जवान खो दिए (पुलवामा हमले में), लेकिन फिर भी चुप हैं। हमें कहा गया है कि पुलवामा हमले पर बात ना की जाए। ईसी हमें चुप कैसे करा सकता है? हमारे संविधान में हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दी गई है। मैं भाजपाई नहीं हूं। अगर मैं सत्ता में आया तो, चुनाव आयोग को दो दिन के लिए जेल भेजूंगा।’’

आंबेडकर ‘वंचित बहुजन आघाडी’ (वीबीए) की टिकट पर महाराष्ट्र की सोलापुर और अकोला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर के प्रपौत्र हैं।

इस बयान पर सवाल किए जाने पर आंबेडकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ मैंने यह बात समान परिप्रेक्ष्य में की थी लेकिन मेरे चुनाव आयोग पर दिए बयान को ही मुद्दा बनाया गया।’’ ‘वंचित बहुजन आघाडी’ (वीबीए) आंबेडकर के नेतृत्व वाले भारिप बहुजन महासंघ और असदुद्दीन ओवैसी एआईएमआईएम का एक गठबंधन है।

वीबीए ने राज्य में 48 लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारें हैं। महाराष्ट्र में 11, 18, 23 और 29 अप्रैल को चार चरण में मतदान होंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज