लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव का छठा चरण: बिहार में सुबह नौ बजे तक पड़े लगभग 8.30 प्रतिशत मतदान

By भाषा | Updated: May 12, 2019 11:18 IST

लोकसभा चुनाव 2019: गोपालगंज में 10.50 प्रतिशत, शिवहर में 9.06 प्रतिशत, वैशाली में 9.00 प्रतिशत, वाल्मीकि नगर में 8.90 प्रतिशत, पश्चिमी चंपारण में 8.70 प्रतिशत, महाराजगंज में 5.60 प्रतिशत और पूर्वी चंपारण में 4.98 प्रतिशत मतदान हुआ।

Open in App

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की आठ सीटों पर पहले दो घंटे में लगभग साढ़े आठ प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया । चुनाव अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के वाल्मीकि नगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, वैशाली और महाराजगंज लोकसभा सीटों शांतिपूर्ण मतदान जारी है।

उन्होंने बताया कि सीवान में सबसे अधिक 13 प्रतिशत, इसके बाद गोपालगंज में 10.50 प्रतिशत, शिवहर में 9.06 प्रतिशत, वैशाली में 9.00 प्रतिशत, वाल्मीकि नगर में 8.90 प्रतिशत, पश्चिमी चंपारण में 8.70 प्रतिशत, महाराजगंज में 5.60 प्रतिशत और पूर्वी चंपारण में 4.98 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बीच, शिवहर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आज सुबह मतदान शुरू होने से पहले शिवहर में एक सुरक्षा कर्मी के अपनी बंदूक साफ करते समय दुर्घटनावश गोली चलाने से एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। घायल पुलिस अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पश्चिम बंगाल में सुबह नौ बजे तक 16.58 फीसदी मतदान

पश्चिम बंगाल में लोकसभा की आठ सीटों पर मतदान के शुरुआती दो घंटों में “शांतिपूर्ण” रहा जहां सुबह नौ बजे तक 16.68 फीसदी मतदाताओं ने अपना वोट डाला। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रविवार को छठे चरण के चुनाव में कुल 1,33,69,749 मतदाताओं के पास अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर है। तामलुक, कांथी, घटल, झारग्राम (एसटी), मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिष्णुपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान जारी है।

चुनाव अधिकारी ने कहा, “मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहे हैं। यह ठीक जा रहा है। हमारे अधिकारी चुनाव प्रक्रिया पर करीब से नजर बनाए हुए है।” हालांकि घटल से भाजपा प्रत्याशी एवं भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी भारती घोष के ऊपर हमले की खबर आई है जब वह केशपुर में मतदान केंद्र में घुसने का प्रयास कर रही थीं। घोष के काफिले पर भी बाद में हमला किया गया जब वह दूसरे मतदान केंद्र पर जा रही थी जहां स्थानीय लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया और उनका एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब भारती घोष पर हमला किया गया हो। तृणमूल कांग्रेस उन्हें राजनीतिक रूप से रोकने में विफल रही तो वह उन्हें शारीरिक क्षति पहुंचाने का प्रयास कर रही है।’’ संपर्क करने पर राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मांगी गई है। घोष को केशपुर के पिकुदा में एक मतदान केंद्र के भीतर वीडियोग्राफी करते देखे जाने के संबंध में भी मुख्य चुनाव अधिकारी ने रिपोर्ट मांगी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"