लाइव न्यूज़ :

जबलपुर से पीएम नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर हमला- सत्ता में आने के 6 महीने में ही कांग्रेसी जमात के पास से नोटों से भरे थैले-बक्से मिल रहे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2019 18:44 IST

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी में पर्चा भरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश रवाना हो गए और चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने जबलपुर में कहा कि कांग्रेस के राज्य की सत्ता में आने के 6 महीने में ही नेताओं के यहां से नोटों से भरे थैले और बक्से मिल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के जबलपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर सत्ता में आने के 6 में घोटाला करने का आरोप लगाया।पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 6 महीने में ही तुगलक रोड चुनाव घोटाला कर दिया।

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के लिए जोर शोर से प्रचार कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (26 अप्रैल) को मध्य प्रदेश के जबलपुर से कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के 6 महीनों में ही नेताओं के यहां से नोटों से भरे थैले के थैले और बक्से के बक्से मिल रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर इस तुगलक रोड स्कैम कहा।

दरअसल, दिल्ली में तुगलक रोड में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आवास है। पिछले दिनों ने आयकर विभाग के छापों मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी नेताओं के यहां छापे पड़े थे और उनके ठिकानों से भारी मात्रा में रकम बरामद की गई थी। 

पीएम मोदी ने कहा, ''मध्य प्रदेश में नोटों से भरे थैले के थैले, बक्से के बक्से कांग्रेसी जमात के पास से मिल रहे हैं। कांग्रेस ने रिकॉर्ड 6 महीने के भीतर ही तुगलक रोड घोटाला कर दिया है।''

रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा, ''मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ढाई महीने में कुछ नहीं कर पाए। लेकिन कुछ काम जरूर किये हैं.. कानून व्यवस्था चोपट कर दी, डकौतों और अपहरणकर्तों को ऊर्जा मिल गई, तबादला उद्योग खूब फला-फूला है।

जो पैसे गरीबों की भलाई के लिए दिल्ली से चौकीदार ने भेजे थे, आदिवासी महिलाओं, प्रसूता माताओं के लिए पोषणयुक्त भोजन के लिए भेजे, गरीब परिवार के बच्चों के लिए जो पैसे भेजे। वो पैसे मध्य प्रदेश में आपने जिनको सत्ता दी उन्होंने लूट लिए हैं।

कांग्रेस की ये रणनीति रही है कि लोगों को मदद के लिए, विकास के लिए तरसाया जाए। उनको सिर्फ अपने ही परिवार और वंश की चिंता होती है। दिल्ली में नामदार हैं तो मध्य प्रदेश और राजस्थान में अपनी संतानों का करियर बनाने में कांग्रेस के मुख्यमंत्री लगे हुए हैं।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला