लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, शत्रुघ्न सिन्हा को दिया पटना साहिब से टिकट

By स्वाति सिंह | Updated: April 6, 2019 15:17 IST

पूर्व बीजेपी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने उन्हें सदस्यता दिलाई। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वे बारी मन से बीजेपी छोड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व बीजेपी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हुए हैं।शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वे बारी मन से बीजेपी छोड़ रहे हैं।बीजेपी ने पटना साहिब लोकसभा सीट से रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है।

कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा की पांच सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए। इनमें प्रमुख नाम पूर्व बीजेपी सांसद और शत्रुघ्न सिन्हा का है। शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी ने पटना साहिब से टिकट दिया है। 

बता दें कि पूर्व बीजेपी सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला और बिहार के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने उन्हें सदस्यता दिलाई। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वे बारी मन से बीजेपी छोड़ रहे हैं।

पार्टी में शामिल होने से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया कि बीजेपी के कुछ लोगों और नीतियों के कारण उनके पास पार्टी छोड़ने के अलावा और कोई विकल्प बाकी नहीं रह गया था। 

शत्रुघ्न सिन्हा vs रविशंकर प्रसाद में हो सकता है इस बार मुकाबला बीजेपी ने पटना साहिब लोकसभा सीट से रविशंकर प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। जिसको लेकर बीजेपी में ही विरोध के स्वर देखे गए हैं। इस सीट पर शत्रुघ्न सिन्हा के टिकट कटने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि यहां से  क्षेत्र से टिकट के प्रवल दावेदार आरके सिन्हा को दी जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं होने से आरके सिन्हा के समर्थक रविशंकर प्रसाद से नाराज हैं। टिकट मिलने के बाद जब पहली बार रविशंकर प्रसाद पटना पहुंचे थे तो उनके स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में उनके समर्थक वहां फूल-माला के साथ आए हुए थे लेकिन उसकी बीच रविशंकर प्रसाद और आरके सिन्हा के समर्थकों में हाथापाई हो गई थी। 

इसी बीच शनिवार को कांग्रेस ने यहां से अपने प्रत्याशी की घोषणा की है। शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्हें पटना साहिब से टिकट दिया गया है। 

शत्रुघ्‍न सिन्‍हा का पटना साहिब सीट से दूसरा लोकसभा कार्यकाल है। कभी बीजेपी के स्टार प्रचारकों में से शुमार रहे शत्रुघ्न अपनी पार्टी के भीतर महत्व नहीं दिए जाने से नाराज चल रहे थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व की लगातार आलोचना करते रहे हैं। बिहार में कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों राजद एवं रालोसपा सहित अन्य छोटे दलों के "महागठबंधन" शामिल है।

पटना साहिब लोकसभा सीट का इतिहास 

पटना साहिब लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा 2009 और 2014 में सांसद रहे हैं। यह सीट जबसे सामने आई है। इसका विवादों से गहरा नाता है। साल 2009 में इस सीट से फिल्म अभिनेता शेखर सुमन को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया था। साथही फिल्म निर्देशक प्रकाश झा भी प्रत्याशी थे। बीजेपी ने शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया था। हालांकि जीत शत्रुघ्न सिन्हा की ही हुई। 2014 में भोजपुरी फिल्म अभिनेता कुणाल सिंह को टिकट दिया गया था, लेकिन 2014 में भी यहां बीजेपी की टिकट पर बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा ही जीते थे।

मोदी लहर में 2014 के लोकसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा 485905 वोट मिले थे और दूसरे नंबर पर कांग्रेस थी जिसने आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। जेडीयू तीसरे नंबर पर और आम आदमी पार्टी चौथे पर थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शत्रुघ्न सिन्हापटनाबिहार लोकसभा चुनाव 2019पटना साहिब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज