लाइव न्यूज़ :

केरल भाजपा अध्यक्ष का मुस्लिमों के खिलाफ विवादित बयान, कहा-'यदि आप उनके कपड़े हटाएंगे तो...'

By स्वाति सिंह | Updated: April 16, 2019 13:15 IST

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने की पिल्लई की कड़ी निंदा, चुनाव आयोग जाने की दी धमकी तो वहीं कांग्रेस ने कहा है कि केरल बीजेपी अध्यक्ष का यह बयान मुस्लिम धर्म का अपमान है, इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, यदि वो ऐसा नहीं करते हैं तो वो उनके खिलााफ चुनाव आयोग जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल बीजेपी के अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई ने मुस्लिमों के खिलाफ बेहद ही आपत्तिजनक बयान दिया है।पिल्लई अट्टिंगल से बीजेपी की उम्मीदवार शोभा सुरेंद्रन के समर्थन में यहां चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।पिल्लई ने सारी बातों से इंकार कर दिया है

लोकसभा चुनाव में प्रचार चरम पर है। इस बीच हर दल के नेता विवादित बयान रहे हैं। कोई पीछे नहीं रहना चाहता है। चुनावों के बीच विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ नेता अपनी विवादित बयानों से बाज नहीं आ रहे हैं। सपा नेता आजम खान, यूपी के सीएम योगी आदित्याथ, बसपा प्रमुख मायावती और केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मेनका गांधी के बाद अब इस कड़ी में नाम जुड़ा है केरल बीजेपी के अध्यक्ष पीएस श्रीधरन पिल्लई का, जिन्होंने मुस्लिमों के खिलाफ बेहद ही शर्मनाक और आपत्तिजनक बयान दिया है।

प्रचार के दौरान की अशोभनीय बातअट्टिंगल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पिल्लई ने कहा कि मुस्लिमों की पहचान 'उनके कपड़े खोलने' से हो जाएगी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर खतना के संबंध में यह बातें कही। पिल्लई अट्टिंगल से बीजेपी की उम्मीदवार शोभा सुरेंद्रन के समर्थन में यहां चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर विपक्ष के लगातार उठाए जा रहे सवालों के संदर्भ में यह बयान दिया। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा, 'हमारे राहुल गांधी, येचुरी और पिनारई विजयन कह रहे हैं कि हमारे सैनिकों को वहां जाकर मारे गए लोगों की गिनती करनी चाहिए, उनकी जाति, धर्म, इत्यादि। अगर वह मुस्लिम हैं, तो उसके कुछ निशान भी होंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'यदि आप उनके कपड़े हटाएंगे तो आपको पता चल जाएगा। हमें यह सब करना होगा जो वो (विपक्ष) कह रहे हैं।'

पिल्लई के बयान पर मचा सियासी बवालपिल्लई के बयान पर मचा सियासी बवाल केरल बीजेपी अध्यक्ष के इस बयान से राज्य में सियासी भूचाल आ गया है, सीपीआई ने आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है, उसने कहा कि पिल्लई का दिया यह बयान एक विशेष समुदाय को टारगेट करता है और साथ ही उनकी गंदी सोच को व्याखित करता है, ऐसे में उन पर चुनाव आयोग को एक्शन लेना चाहिए। कांग्रेस ने की पिल्लई की कड़ी निंदा, चुनाव आयोग जाने की दी धमकी तो वहीं कांग्रेस ने कहा है कि केरल बीजेपी अध्यक्ष का यह बयान मुस्लिम धर्म का अपमान है, इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, यदि वो ऐसा नहीं करते हैं तो वो उनके खिलााफ चुनाव आयोग जाएंगे।

पिल्लई ने सारी बातों से इंकार किया

पिल्लई ने सारी बातों से इंकार कर दिया है,  उन्होंने कहा कि मैंने किसी पर कोई विवादित बयान नहीं दिया है, अगर मेरे खिलाफ लोग चुनाव आयोग जाते हैं तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा, क्योंकि मैंने किसी पर कोई विवादित टिप्पणी नहीं की है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकेराला लोकसभा चुनाव 2019केरलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज