लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार की तरह राजस्थान में भी बैकफुट पर बीजेपी?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 7, 2019 08:19 IST

बीजेपी को बिहार की तरह बैकफुट पर जा कर जीती हुई सीट सहयोगी दल को क्यों देनी पड़ी? क्या वाकई बीजेपी कमजोर हो गई है? 

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में बीजेपी के लिए 2014 दोहराना मुश्किल है देखना रोचक होगा कि क्या हनुमान बेनीवाल नागौर से जीत दर्ज करवा पाते हैं?

पिछले लोस चुनाव में राजस्थान में लोस की 25 में से 25 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने इस बार भी मिशन- 25 लक्ष्य रखा था, लेकिन अब नागौर सीट आरएलपी को देने के बाद बीजेपी का मिशन- 24 ही रह गया है. राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से वर्तमान एमपी बीजेपी के सीआर चौधरी हैं, जिन्होंने वर्ष 2014 के लोस चुनाव में मोदी लहर के बावजूद कांग्रेस की ज्योति मिर्धा को मात्र 75, 218 वोटों से हराया था.

कांग्रेस ने ज्योति मिर्धा पर फिर भरोसा जताया है, लेकिन बीजेपी ने यह सीट आरएलपी से समझौते के बाद हनुमान बेनीवाल को दे दी है. इस समझौते को लेकर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का कहना था कि हम तो अपने कुनबे में ही जिताऊ उम्मीदवार ला रहे हैं, लेकिन बीजेपी तो इतनी कमजोर हो गई है कि उन्हें तो अपनी पार्टी में ही उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं.

सवाल यह है कि बीजेपी को बिहार की तरह बैकफुट पर जा कर जीती हुई सीट सहयोगी दल को क्यों देनी पड़ी? क्या वाकई बीजेपी कमजोर हो गई है? 

वर्ष 2014 में नागौर लोस सीट पर बीजेपी के सीआर चौधरी को 414791 वोट मिले थे, कांग्रेस की ज्योति मिर्धा को 339573 वोट, तो हनुमान बेनीवाल को 159980 वोट मिले थे. बीजेपी और आरएलपी के वोट मिला दें तो कुल वोट होंगे- 574771, अर्थात- कांगे्रस से 2 लाख से ज्यादा वोट, जबकि विस चुनाव 2018 में बीजेपी-आरएलपी को साढ़े छह लाख से ज्यादा, तो कांग्रेस को छह लाख से ज्यादा वोट मिले. जाहिर है, एक लाख वोटों की बदली नागौर में हार-जीत की तस्वीर बदल सकती है.

सियासी संकेत यही हैं कि राजस्थान में बीजेपी के लिए 2014 दोहराना मुश्किल है और यही वजह है कि बीजेपी ने आरएलपी के साथ गठबंधन किया है. देखना रोचक होगा कि क्या हनुमान बेनीवाल नागौर से जीत दर्ज करवा पाते हैं? और, आरएलपी जाट प्रभावित लोस क्षेत्रों में बीजेपी को कितना फायदा पहुंचाती है? 

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019नागौरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल