लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: अमित शाह ने बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक कैसे लिखी मोदी की प्रचंड जीत की स्क्रिप्ट, जानिए

By नितिन अग्रवाल | Updated: May 24, 2019 08:08 IST

पांच साल के दौरान शाह देशभर में घूमकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते रहे. पन्ना प्रमखों का मजबूत नेटवर्क खड़ा किया. शिवसेना को मनाने के लिए भी शाह खुद उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंच गए.

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह चुनाव से ठीक पहले शिवसेना को मनाने में कामयाब रहे, नीतीश को भी साधायूपी में अनुप्रिया पटेल नाराज होती दिखीं, उन्हें भी अपने साथ जोड़े रखने में कामयाब रहे शाहशाह बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से करते रहे मुलाकात, पन्ना प्रमखों का मजबूत नेटवर्क खड़ा किया

लोकसभा चुनाव-2019 में मोदी का जादू चला तो अमित शाह की रणनीति भी पूरी तरह सटीक साबित हुई. इस सुपरहिट जीत के हीरो नरेंद्र मोदी हैं तो इसकी स्क्रिप्ट अमित शाह ने ही लिखी. इसके लिए उन्होंने एक ओर पार्टी को मजबूत किया वहीं गठबंधन के कुनबे को भी जोड़े रखा. शाह ने 2014 के चुनाव से पहले जो एनडीए से अलग हो गए नीतिश कुमार को फिर से साधा. बड़ा दिल दिखाते हुए अपनी जीती हुई सीटें भी उनके लिए छोड़ दीं.

इसी तरह नाराज शिवसेना को मनाने के लिए भी शाह खुद उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंच गए. चुनाव से ठीक पहले यूपी में अनुप्रिया पटेल नाराज होती दिखीं तो उन्हें भी शाह ने ही साधा. लगातार पांच साल में उन्होंने एनडीए के कुनबे को 39 दलों तक पहुंचा दिया. संगठन को मजबूत किया अध्यक्ष बनते ही शाह ने पार्टी को संगठन को मजबूत किया. हर जिले में पार्टी दफ्तर खोलने का लक्ष्य साधा. नीचे तक नई इकाइयां गठित कर अधूरी कडि़यों जोड़कर संगठन का माइक्र मैनेजमेंट किया.

पांच साल के दौरान शाह देशभर में घूमकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते रहे. पन्ना प्रमखों का मजबूत नेटवर्क खड़ा किया. युवाओं को विशेष रूप से पार्टी से जोड़ने के लिए एक बूथ-दस यूथ और मेरा बूथ सबसे मजबूत जैसे अभियान चलाकर जीत के लक्ष्य को जिम्मेदारी में तब्दील किया. मोदी भी कई मौकों पर उनकी इस संगठन क्षमता की तारीफ करते रहे हैं. लाभार्थियों को बनाया वोटर मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए भी उन्होने भाजपा के मजबूत नेटवर्क को काम पर लगाया. लाभार्थियों को वोट में तब्दील करने के लिए उनसे लगातार संपर्क बनाए रखा गया. इसके लिए विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के गांव गांव में रात्रि प्रवास के कार्यक्रम चलाए गए.

आरोपों को भी बनाया हथियार

विरोधी चुनावी रंग में आते उससे पहले ही शाह ने लोगों जोड़ने के लिए भारत के मन की बात मोदी के साथ शुरू किया. राहुल गांधी ने मोदी के खिलाफ चौकीदार चोर है का नारा दिया तो पार्टी ने इसे ही हथियार बनाने लिया और 'मैं भी चौकीदार' का नारा देकर उसे भी वोट में बदल लिया. सत्ता विरोधी लहर को किया नाकाम चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चुनाव में शाह की रणनीति पूरी तरह सटीक साबित हुई. आडवाणी, जोशी और सुमित्रा महाजन सहित 75 साल से अधिक के सभी नेताओं के टिकट काटे. छत्तीसगढ़ के सभी 10 सीटों पर चेहरे बदल दिए. नाराजगी की चिंता किए बिना उन्होंने लगभग 90 सीटों पर उम्मीदवार बदल कर सत्ता विरोधी लहर के असर को नाकाम कर दिया.

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहनरेंद्र मोदीशिव सेनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल