लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: इस बार 33 करोड़ की पक्की स्याही से कराए जाएंगे चुनाव

By भाषा | Updated: March 25, 2019 10:39 IST

लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने पक्की स्याही की 26 लाख बोतलों का ऑर्डर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने 2014 लोकसभा चुनावों में 21.5 लाख शीशियां मंगाई थीचुनाव 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई को संपन्न होंगे.

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों से पहले 33 करोड़ रुपए की कीमत पर पक्की स्याही की 26 लाख बोतलों का ऑर्डर दिया है. सात चरणों में होने वाले चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई को संपन्न होंगे. चुनाव आयोग ने 2014 लोकसभा चुनावों में 21.5 लाख शीशियां मंगाई थी जो इस साल के मुकाबले 4.5 लाख कम थी.

कर्नाटक सरकार का उपक्रम मैसूर पेंट्स एंड वार्निश लिमिटेड चुनाव आयोग के लिए पक्की स्याही बनाने के लिए अधिकृत एकमात्र निर्माता है. मैसूर पेंट्स के प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर डोडामनी ने बताया कि कंपनी को चुनाव आयोग से 10-10 क्यूबिक सेंटीमीटर की 26 लाख शीशियां बनाने का आर्डर प्राप्त हुआ है.

2014 चुनाव के मुकाबले 4.5 लाख शीशियां ज्यादा मंगाई

उन्होंने कहा, ''संभावित टर्नओवर करीब 33 करोड़ रुपए का है.'' डोडामनी ने बताया कि इस बार पिछले आम चुनावों के मुकाबले 4.5 लाख शीशियां ज्यादा मंगाई गई हैं. मैसूर पेंट्स विश्व भर में 30 से ज्यादा देशों को पक्की स्याही निर्यात करता है. चुनाव आयोग ने 1962 में कानून मंत्रालय, राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला और राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम के साथ मिलकर मैसूर पेंट्स के साथ लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में पक्की स्याही की आपूर्ति के लिए अनुबंध किया था.

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह