लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी प्रत्याशी किरण खेर को चुनाव आयोग का नोटिस, 24 घंटों के भीतर देना होगा जवाब

By भाषा | Updated: May 4, 2019 20:28 IST

लोकसभा चुनाव 2019: खेर चंडीगढ़ लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रही हैं और उन्हें चार बार के सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल तथा आप के हरमोहन धवन के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिये अंतिम चरण में यानी 19 मई को मतदान होंगेचुनाव आयोग ने अभिनेत्री से नेता बनीं खेर को 24 घंटों के भीतर जवाब देने को कहा है

निर्वाचन आयोग ने चंडीगढ़ से भाजपा की प्रत्याशी किरण खेर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह नोटिस उनके ट्विटर पर एक वीडियो साझा करने के बाद आया है जिसमें बच्चे उनके लिए प्रचार करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, किरण ने अपने जवाब में ‘‘गलती’’ स्वीकार करते हुए कहा कि यह ‘‘अनजाने’’ में हुआ है।

चुनाव आयोग ने अभिनेत्री से नेता बनीं खेर को 24 घंटों के भीतर जवाब देने को कहा है। तीन मई को जारी नोटिस में कहा गया, “आपने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें दिख रहा है कि आपके पक्ष में ‘किरण खेर के लिए वोट करें’ और ‘अब की बार मोदी सरकार’ के नारों के जरिए चुनाव प्रचार करने के लिए बच्चों का सहारा लिया गया है।”

नोटिस में इस बात का उल्लेख है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जनवरी 2017 में चुनाव आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया था कि चुनाव अधिकारियों या राजनीतिक दलों की तरफ से बच्चों को चुनाव संबंधित किसी भी गतिविधि में किसी भी रूप में शामिल नहीं किया जाए। नोटिस के मुताबिक, इसके बाद चुनाव आयोग ने निर्देश दिया था कि सभी राजनीतिक पार्टियों एवं चुनाव अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चों को चुनाव संबंधित किसी भी कार्य में शामिल नहीं किया जाना चाहिए।

इसके बाद किरण ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को अपना जवाब भेज दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह भेजा और मेरी सोशल मीडिया टीम ने इसे साझा किया... कई बार काम के बोझ और उत्साह के कारण लोग ऐसा कर देते हैं, जो गलत है।

बच्चों का इसके लिए कतई इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। मैं इससे सहमत हूं और यह जानबूझकर नहीं किया गया... इसलिए यह बहुत गलत है, अच्छा नहीं है और ऐसा नहीं होना चाहिए।’’ खेर चंडीगढ़ लोकसभा सीट से फिर से चुनाव लड़ रही हैं और उन्हें चार बार के सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल तथा आप के हरमोहन धवन के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है। चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिये अंतिम चरण में यानी 19 मई को मतदान होंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकिरन खेरचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह