लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने के मामले नेशनल कांफ्रेंस उम्मीदवार को चुनाव आयोग ने दी क्लीन चिट, बीजेपी नेताओं ने लगााय था आरोप

By भाषा | Updated: April 4, 2019 19:13 IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा था कि राज्य में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के पदों सहित विलय की शर्तें बहाल होनी चाहिए।

Open in App

जम्मू, चार अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि चुनाव अधिकारियों द्वारा की गई जांच में पता चला है कि ये आरोप गलत हैं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार अकबर लोन ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए थे।

वरिष्ठ भाजपा नेताओं और पार्टी सहयोगियों का दावा था कि उत्तरी कश्मीर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार लोन ने एक रैली में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शैलेंद्र कुमार ने कहा कि लोन के बारे में अखबारों में आई खबरों के बारे में जांच की गई और आरोप गलत पाए गए। उन्होंने कहा कि संबंधित वीडियो किसी चुनावी रैली का नहीं था, बल्कि एक पुराना वीडियो था जिसमें लोन राज्य विधानसभा में हुई एक घटना का जिक्र कर रहे थे।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बयानों के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने पीटीआई से कहा कि कोई खास शिकायत मिलने पर मामले को देखा जाएगा।

अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा था कि राज्य में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के पदों सहित विलय की शर्तें बहाल होनी चाहिए।

वहीं, मुफ्ती ने बुधवार को कहा था कि यदि संघ में विलय संबंधी नियमों और शर्तों में बदलाव किया गया तो जम्मू कश्मीर भारत से अलग हो जाएगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावजम्मू कश्मीरनेशनल कॉन्फ्रेंसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उमर अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा