लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: 'मासूम' उर्मिला को टिकट देकर कांग्रेस ने खेला 'रंगीला' दाव

By भाषा | Updated: March 31, 2019 15:42 IST

उर्मिला को कांग्रेस ने मुंबई उत्तर से पार्टी का प्रत्याशी बनाकर रूपहले पर्दे की स्वप्निल दुनिया से राजनीति की कांटों भरी डगर पर निकले लोगों की कतार में शामिल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने मुंबई उत्तर से उर्मिला को प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है.उर्मिला मातोंडकर को हिंदी फिल्मों की बहुआयामी अभिनेत्री के तौर पर देखा जाता है।

हिंदी सिनेमा की ‘छम्मा छम्मा’ गर्ल उर्मिला मातोंडकर को शायद लगा था कि आशा भोंसले के अलबम के लिए गीत गाने के बाद उन्होंने एक्टिंग, डांसिंग और सिंगिंग का अपना चक्र पूरा कर लिया है, लेकिन कौन जानता था कि कांग्रेस पार्टी चुनावी राजनीति में उनके लिए एक नयी भूमिका गढ़ रही है।

उर्मिला को कांग्रेस ने मुंबई उत्तर से पार्टी का प्रत्याशी बनाकर रूपहले पर्दे की स्वप्निल दुनिया से राजनीति की कांटों भरी डगर पर निकले लोगों की कतार में शामिल कर दिया। उनका इस क्षेत्र से भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से मुकाबला होगा। उर्मिला मातोंडकर को हिंदी फिल्मों की बहुआयामी अभिनेत्री के तौर पर देखा जाता है।

वह शेखर कपूर की फिल्म मासूम में नसीरूद्दीन शाह, शबाना आजमी और सईद जाफरी जैसे बेहतरीन अदाकारों की मौजूदगी के बावजूद अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रहीं और लोगों को उनकी मासूम अदाओं में भविष्य की उम्मीदें नजर आईं। हालांकि उर्मिला ने फिल्म कलयुग में बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय जीवन की शुरूआत की थी।

इसके बाद उर्मिला ने फिल्म ‘नरसिम्हा’ में अभिनय किया और फिर आई 'रंगीला' फ़िल्म में उनके अभिनय को देखकर लोगों ने उन्हें बोल्ड और हॉट अभिनेत्री का तमगा दे डाला, लेकिन जब वह 'पिंजर' , 'बनारस', 'सत्या' और 'मैंने गाँधी को नहीं मारा' जैसे फ़िल्मों में दिखाई दीं तो लोगों ने उन्हें विशेष सिनेमा की अभिनेत्री कहना शुरू कर दिया था।

अपने लंबे फिल्मी सफर के दौरान उन्होंने भूत, नैना और कौन जैसी डरावनी फिल्मों में मनोरोगी की भूमिकाओं में अपने सशक्त अभिनय से जान डाल दी और लोगों को उनकी अभिनय प्रतिभा पर कोई संदेह नहीं रहा। 90 के दशक की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार उर्मिला ने हिंदी के अलावा मलयालम, मराठी, तमिल और तेलुगु फिल्‍मों में भी काम किया है।

उर्मिला मातोंडकर का जन्‍म 4 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम शिविंदर सिंह और मां का नाम रुख्साना सुल्‍तान है। मातोंडकर ने अपनी स्‍कूली शिक्षा पूरी करने के बाद पुणे विश्‍ववि़द्यालय पुणे, महाराष्‍ट्र से दर्शनशास्‍त्र में स्‍नातक की डिग्री प्राप्‍त की है। उर्मिला ने 3 मार्च 2016 को एक सादे समारोह में कश्मीर के रहने वाले मॉडल और व्यवसायी मोहसिन अख्तर मीर से शादी की है।

वह बौद्ध धर्म को मानती हैं और उनके पति ने एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया था कि शादी के बाद उर्मिला ने न तो धर्म बदला है और न ही अपना नाम। उर्मिला चूंकि एक जानी मानी अभिनेत्री हैं और लाखों लोगों की पसंदीदा अदाकारा हैं इसलिए उनके बारे में यह तमाम बातें बहुत से लोग जानते होंगे, लेकिन अब वह चूंकि चुनाव के मैदान में हैं तो उनके बारे में बहुत सी ऐसी बातें भी कही सुनी जाएंगी, जिनसे कभी उनकी छवि उजली होगी तो कभी धूमिल।

वैसे यह बात तो तय है कि उनके बारे में कोई भी बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउर्मिला मार्तोडकरकांग्रेसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल