लाइव न्यूज़ :

बीजेपी को हटाने के लिए अखिलेश-माया से मिले नायडू, पवार और राहुल मिल चुके हैं पहले

By भाषा | Updated: May 18, 2019 18:36 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सुबह के नाश्ते पर भाकपा नेता सुधाकर रेड्डी और डी राजा से भी मुलाकात की तथा उनसे ‘‘एक साथ आने’’ के लिए कहा। नायडू ने राकांपा प्रमुख शरद पवार और एलजेडी नेता शरद यादव से भी मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देनायडू ने सभी नेताओं से कहा कि भाजपा को बाहर रखकर अगली सरकार बनाने के लिए हमें एक साथ आना चाहिए और मिलकर काम चाहिए। सूत्रों ने बताया कि नायडू ने गांधी से यह भी कहा कि अगर भाजपा को पर्याप्त सीटें नहीं मिलती हैं और फिर भी सरकार बनाने का दावा करती है तो ऐसी स्थिति में रणनीति तैयार रखनी चाहिए। 

केन्द्र की अगली सरकार के गठन के मकसद से गठबंधन बनाने की कवायद में तेलुगुदेशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू शनिवार शाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले । अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद एन चंद्रबाबू नायडू ने लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती से भी मुलाकात की। राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नायडू सीधे विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा कार्यालय के लिए रवाना हुए ।

सपा कार्यालय पहुंचने पर अखिलेश ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । इस दौरान बड़ी संख्या में सपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे । सपा सूत्रों ने बताया कि भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों का मजबूत गठबंधन तैयार करने को लेकर दोनों नेताओं के बीच संभवत: चर्चा हुई है । नायडू ने नयी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भाकपा नेता जी सुधाकर रेडडी और डी राजा, राकांपा प्रमुख शरद पवार और एलजेडी नेता शरद यादव से मुलाकात के बाद लखनऊ का रूख किया।

 

इससे पहले बसपा सूत्रों ने बताया था कि नायडू को बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से शाम को मिलना है । सूत्रों ने बताया कि नायडू मायावती से उनके माल एवेन्यू स्थित आवास पर मुलाकात करेंगे । नायडू तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से कई दौर की बैठकें पहले ही कर चुके हैं । नायडू की तेदेपा पहले राजग में शामिल थी लेकिन कुछ ही महीने पहले वह गठबंधन से अलग हो गयी । विपक्षी दल अगली सरकार के गठन में भाजपा के खिलाफ विपक्ष का संयुक्त मोर्चा तैयार करने में संलग्न हैं।

विपक्षी दलों ने गठबंधन बनाने पर चर्चा तेज की : नायडू ने राहुल, अन्य नेताओं से की मुलाकात

अंतिम चरण के चुनाव से एक दिन पहले विपक्षी नेताओं ने अगली सरकार बनाने के लिए गठबंधन करने की कोशिशें तेज कर दी है। इसी कड़ी में तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने यहां कांग्रेस, भाकपा, राकांपा और अन्य नेताओं से मुलाकात की। नायडू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और उनके साथ सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने और एक संयुक्त विपक्षी गठबंधन बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की। 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सुबह के नाश्ते पर भाकपा नेता सुधाकर रेड्डी और डी राजा से भी मुलाकात की तथा उनसे ‘‘एक साथ आने’’ के लिए कहा। नायडू ने राकांपा प्रमुख शरद पवार और एलजेडी नेता शरद यादव से भी मुलाकात की। तेदेपा प्रमुख, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी समेत विभिन्न विपक्षी नेताओं से कई दौर की चर्चा कर चुके हैं। 

टॅग्स :एन चन्द्रबाबू नायडूमायावतीअखिलेश यादवलोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019राहुल गांधीशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो