लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: मथुरा में कई बूथों पर बहिष्कार, हलकान हुआ जिला प्रशासन

By भाषा | Updated: April 18, 2019 18:57 IST

लोकसभा चुनाव 2019: मथुरा के प्रमुख उम्मीदवारों में से भाजपा से हेमामालिनी, रालोद से नरेंद्र सिंह, कांग्रेस के महेश पाठक व रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चैधरी आदि नेता भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते देखे गए। मिश्र ने बताया कि शाम पांच बजे तक मथुरा के पांचों विधान सभा क्षेत्रों में कुल 56.60 प्रतिशत मतदान हो चुका था। 

Open in App

उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट के लिए आज हुए मतदान में जहां अधिकांश मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लगनी शुरु हो गई थीं, वहीं कई गांव ऐसे भी थे जहां लोगों ने विभिन्न कारणों से मतदान प्रक्रिया का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। बाद में प्रशासन ने उन्हें जैसे-तैसे मतदान में हिस्सा लेने के लिए राजी किया जिसे किसी ने मान लिया तो किसी ने उसके बाद भी अपना विचार नहीं बदला।

जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया, ‘बलदेव विधान सभा क्षेत्र के तीन गांवों के लोगों द्वारा अलग-अलग कारणों से मतदान न करने का निर्णय लेने की जानकारी मिली तो उनसे सम्पर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया।’ उन्होंने बताया, ‘बलदेव क्षेत्र के जगतिया, महदौर व अकोस तथा मांट विधान सभा क्षेत्र के मरहेला गांव में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया था। इस पर पहले उप जिलाधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब लोग नहीं माने तो मैं स्वयं एसएसपी के साथ वहां पहुंचा।’

डीएम ने बताया, ‘वोट न डालने के पीछे कई कारण थे। जगतिया व अकोस गांव के लोग क्षेत्र में विकास न हो पाने की समस्या बता रहे थे।’ उन्होंने बताया, ‘जगतिया गांव में 456 मतदाता हैं। उन्हें समझाया गया और 4 बजे तक उनमें से करीब 250 मतदाता वोट डाल चुके थे। लेकिन अकोस व महदिया के लोग नहीं माने। वे कई विकास कार्यो के लिए घोषणा करने की मांग कर रहे थे।’

मरहेला गांव निवासी नवीन गोयल ने बताया कि मरहेला गांव के लोगों ने भी गांव की सड़क, नाले पार करने के लिए पुल, खरंजा आदि बनवाने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। बाद में क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर शर्मा के समझाने पर करीब साढे़ तीन बजे से मतदान शुरु हुआ।’

मथुरा के प्रमुख उम्मीदवारों में से भाजपा से हेमामालिनी, रालोद से नरेंद्र सिंह, कांग्रेस के महेश पाठक व रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चैधरी आदि नेता भी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते देखे गए। मिश्र ने बताया कि शाम पांच बजे तक मथुरा के पांचों विधान सभा क्षेत्रों में कुल 56.60 प्रतिशत मतदान हो चुका था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमथुराहेमा मालिनी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारमथुरा वृंदावन नगर निगमः ‘मेरो मथुरा’ ऐप की शुरुआत?, जानिए फायदे

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

ज़रा हटकेVIDEO: हेमा मालिनी से नाराज हुआ बुजुर्ग, कहा सेलिब्रिटीज को खास सुविधा, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल