लाइव न्यूज़ :

पणजी विधानसभा सीट पर उपचुनावः आप, कांग्रेस उम्मीदवारों के हलफनामे में एडीआर को मिली विसंगति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2019 13:48 IST

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एक भारतीय गैर-पक्षपातपूर्ण, गैर-सरकारी संगठन है, जो चुनावी और राजनीतिक सुधारों के क्षेत्र में काम करता है। एडीआर ने कहा कि पणजी उपचुनाव के लिये अपने हलफनामे में नाइक ने 2017 में दायर हलफनामे में अपना आयकर रिटर्न 2015-16 के लिये 3,91,341 रुपये बताया था, जबकि इस बार उसी समय के लिये उन्होंने अपना आयकर रिटर्न 2,89,810 रुपये बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देएडीआर ने कहा कि उनके 2017 और 2019 के हलफनामे की तुलना करने पर पिछले दो साल में यह अंतर साफ पता चलता है।संपर्क करने पर उत्तर गोवा की जिला निर्वाचन अधिकारी आर मेनका ने कहा कि वह इस मामले में जांच करेंगी।

गोवा में पणजी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस उम्मीदवारों द्वारा दायर उनके नामांकनों में आयकर जानकारी में विसंगतियां पायी गयी हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि आप उम्मीदवार वाल्मीकि नाइक द्वारा 2017 विधानसभा चुनावों के लिए और आगामी उपचुनाव के लिये दायर हलफनामे वित्त वर्ष 2015-16 के आयकर रिटर्न में करीब एक लाख रुपये से अधिक का अंतर है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स एक भारतीय गैर-पक्षपातपूर्ण, गैर-सरकारी संगठन है, जो चुनावी और राजनीतिक सुधारों के क्षेत्र में काम करता है। एडीआर ने कहा कि पणजी उपचुनाव के लिये अपने हलफनामे में नाइक ने 2017 में दायर हलफनामे में अपना आयकर रिटर्न 2015-16 के लिये 3,91,341 रुपये बताया था, जबकि इस बार उसी समय के लिये उन्होंने अपना आयकर रिटर्न 2,89,810 रुपये बताया है।

वहीं कांग्रेस उम्मीदवार अतानासियो मोनसेराट ने आगामी उपचुनाव के लिये अपने हलफनामे में 2015-16 के लिये आयकर रिटर्न 24,50,076 रुपये जबकि 2017 के विधानसभा चुनाव के लिये अपने हलफनामे में उन्होंने यह आंकड़ा 24,84,822 रुपये बताया है।

एडीआर ने कहा कि उनके 2017 और 2019 के हलफनामे की तुलना करने पर पिछले दो साल में यह अंतर साफ पता चलता है। संपर्क करने पर उत्तर गोवा की जिला निर्वाचन अधिकारी आर मेनका ने कहा कि वह इस मामले में जांच करेंगी। बहरहाल एडीआर निष्कर्षों पर नाइक और मोनसेराट से बात नहीं हो सकी। 

टॅग्स :गोवाकांग्रेसआम आदमी पार्टीउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह