लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Results: '2024 के लोकसभा चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नैतिक हार’, चुनावी रिजल्ट को लेकर बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

By रुस्तम राणा | Updated: June 4, 2024 18:25 IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, इस बार जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया, सत्ताधारी दल भाजपा ने एक व्यक्ति के चेहरे पर वोट मांगा। आज यह स्पष्ट हो गया है कि यह जनादेश नरेंद्र मोदी के खिलाफ है, यह उनकी नैतिक हार है।

Open in App

Lok Sabha Election Results: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव परिणाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नैतिक हार बताया। खड़गे ने कहा, "आज जो नतीजे आए वह जनता और लोकतंत्र की जीत है। हम पहले से कह रहे थे कि यह लड़ाई मोदी बनाम जनता है... इस बार जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया, सत्ताधारी दल भाजपा ने एक व्यक्ति के चेहरे पर वोट मांगा। आज यह स्पष्ट हो गया है कि यह जनादेश नरेंद्र मोदी के खिलाफ है, यह उनकी नैतिक हार है।"

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में मोदी जी ने जो झूठ फैलाया जनता ने उसे समझ लिया। राहुल गांधी की दोनों यात्राएं भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान करोड़ों लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को सुनना और उन समस्याओं का हल ढूंढना ही हमारी कैंपेन का आधार बना।"आपको बता दें कि सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे मंगलवार को जारी किए जा रहे हैं। फिलहाल मतगणना जारी है। लेकिन चुनाव आयोग के आंकड़े बताते हैं कि इस बार भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर बहुमत की सरकार गठन करने में नाकाम रहेगी। हालांकि उनके नेतृत्व वाले वाले एनडीए को करीब 291 सीटें मिलती दिखाई दे रही है।

भाजपा के खाते में करीब 240 सीटें आ सकती हैं। सत्ताधारी भाजपा 67 सीटें जीत चुकी है और वह 173 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस को 233 सीटें मिलती नजर आ रहीं हैं। अकेले कांग्रेस को 98 सीटें मिल सकती हैं। मुख्य विपक्षी दल अब तक 32 सीटें जीत चुकी है, जबकि वह 66 सीटों में आगे चल रही है।  

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024कांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज