लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Results 2024 Live Karnataka: 28 में से 17 सीट पर एनडीए आगे, 4 पर कांग्रेस, जानें अपडेट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 4, 2024 09:18 IST

Lok Sabha Election Results 2024 Live Karnataka: दक्षिण भारत में भाजपा के लिए कर्नाटक सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि पूर्व में यहां भाजपा सत्ता में रही है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2019 के आम चुनावों में कांग्रेस ने राज्य की कुल 28 में से मात्र एक सीट जीती थी।भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में 25 सीट पर जीत हासिल की थी। एच.डी. देवेगौड़ा की अध्यक्षता वाली जद(एस) एक निर्वाचन क्षेत्र में विजयी रही थी।

Lok Sabha Election Results 2024 Live Karnataka: कर्नाटक में 28 लोकसभा सीट के लिए डाक मतपत्रों की गिनती मंगलवार को शुरू हो गई है जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 15 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस चार और जनता दल (सेक्युलर) दो सीट पर आगे है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मांड्या से जद(एस) नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी और धारवाड़ से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी (भाजपा) आगे हैं। राज्य के 29 केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। दक्षिण भारत में भाजपा के लिए कर्नाटक सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि पूर्व में यहां भाजपा सत्ता में रही है।

वर्ष 2019 के आम चुनावों में कांग्रेस ने राज्य की कुल 28 में से मात्र एक सीट जीती थी। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में 25 सीट पर जीत हासिल की थी, जबकि उसके समर्थन वाला एक निर्दलीय उम्मीदवार भी जीता था। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की अध्यक्षता वाली जद(एस) एक निर्वाचन क्षेत्र में विजयी रही थी।

उस समय कांग्रेस और जद (एस) गठबंधन की सरकार थी और उन्होंने मिलकर चुनाव लड़ा था। क्षेत्रीय दल पिछले साल सितंबर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गया और भाजपा के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया। जद (एस) तीन सीट-मांड्या, हासन और कोलार, पर चुनाव लड़ रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भाजपा 10 और कांग्रेस 0?, नगरपालिका में 35 और नगर पंचायत में 81 सीट पर कब्जा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में किया क्लीन स्वीप!

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

कारोबारमेटा इंडिया के अधिकारी ने मार्क जुकरबर्ग की भारत चुनाव संबंधी टिप्पणी के लिए मांगी माफी

भारतसंसदीय समिति मार्क जुकरबर्ग की लोकसभा चुनाव संबंधी टिप्पणी पर मेटा को करेगी तलब

भारतManmohan Singh death: देशभक्ति, शौर्य और सेवा का मूल्य केवल 4 साल?, 2024 लोकसभा चुनाव में पत्र लिखकर पीएम मोदी की आलोचना...

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप