लाइव न्यूज़ :

चुनाव प्रचार पर रोजाना नजर रखे रहे हैं पीएम मोदी, 30 लोगों को कॉल कर जानते हैं हाल

By हरीश गुप्ता | Updated: May 1, 2019 07:39 IST

प्रधानमंत्री की रैलियों के स्थान का निर्धारण फीडबैक के आधार पर तय किया जाता है और उसी के अनुसार तारीखें बदल जाती हैं. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह प्रचार अभियान के विवरण पर चर्चा करने के लिए दिन में 8 से 10 बार मोदी से बात करते हैं.

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोजना चुनाव प्रचार अभियान पर नजर रख रहे हैं. वह इस सिलसिले में सुबह या देर रात कम से कम 30 लोगों से फोन पर बात करते हैं. दिनभर के व्यस्त चुनाव प्रचार के बाद वह रात को लोकनायक मार्ग स्थित निवास पर लौटते हैं. वह दिल्ली में चुनाव प्रचार की निगरानी के लिए नामित शीर्ष नेताओं, भाजपा की मीडिया टीम और राज्यों के प्रभारी महासचिव, प्रभारी और राज्य के नेताओं को फोन करते हैं.यहां तक कि वह अपनी रैलियों, भाषण के बिंदुओं का भी फीडबैक ले रहे हैं. साथ ही राज्य विशेष के कुछ विशेषज्ञ पत्रकारों से भी बात करते हैं. प्रधानमंत्री की रैलियों के स्थान का निर्धारण फीडबैक के आधार पर तय किया जाता है और उसी के अनुसार तारीखें बदल जाती हैं. भाजपा अध्यक्ष अमित शाह प्रचार अभियान के विवरण पर चर्चा करने के लिए दिन में 8 से 10 बार मोदी से बात करते हैं. वह वित्त मंत्री अरुण जेटली से सुबह 6 बजे बात करते हैं.किसी संक्रमण से पीड़ित जेटली सार्वजनिक चकाचौंध से दूर हैं, लेकिन पंजाब, बिहार और दिल्ली के चुनाव प्रचार की सक्रियता से निगरानी कर रहे हैं. उनका 30 दिनों में हुए चौथे चरण का मतदान अभियान 89 रैलियों के साथ समाप्त हुआ. वह 18 दिनों के मतदान के अगले चरण में 65 अतिरिक्त रैलियों को संबोधित करेंगे. वह एक दिन में औसतन तीन से अधिक रैलियां करेंगे. भाजपा के लिए बाकी तीन चरण भाजपा के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं क्योंकि राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, पंजाब में कांग्रेस जबकि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से उसकी जोरदार टक्कर होगी.दी रोड शो समेत 89 रैलियों को अब तक संबोधित कर चुके हैं. प्रधानमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के राकांपा उम्मीदवार सुप्रिया सुले को हरा नहीं पाने का फीडबैक मिलने के कारण बारामती की रैली रद्द कर दी थी. इसके बदले उन्होंने एक अन्य चुनाव क्षेत्र का दौरा करने का फैसला किया, जहां उनकी रैली से भाजपा उम्मीदवार की किस्मत बदल सकती थी. इसी प्रकार उन्होंने तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बहुत कम चुनाव प्रचार किया. उन्होंने केरल में केवल दो रैलियों को संबोधित किया जिनमें से एक तिरुवंतपुरम है जहां भाजपा उम्मीदवार के पार्टी के लिए खाता खोलने की संभावना है. पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लाभ की उम्मीदवास्तव में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और ओडिशा प्रधानमंत्री के लिए लक्षित राज्य रहे. उनकी इच्छा महाराष्ट्र में 23 सीटों का आंकड़ा जबकि उत्तर प्रदेश में 71 सीटों को बरकरार रखना है. साथ ही पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लाभ की उम्मीद है. यही वजह है कि वह उत्तर प्रदेश में 24, बिहार में 10, पश्चिम बंगाल में 14 रैलियों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के चुनाव प्रचार के विश्लेषण से पता चलता है कि उन्होंने महाराष्ट्र की 48 सीटों पर 9 रैलियों को संबोधित किया. वहीं, ओडिशा की 21 सीटों के लिए उनकी रैलियों की संख्या आठ को पार कर गई.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल