लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: पाटलिपुत्र सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ेंगी मीसा भारती, रामकृपाल यादव से होगी टक्कर 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2019 14:07 IST

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में महागठबंधन ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। मीसा भारती को पाटलिपुत्र संसदीय सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2014 के लोकसभा चुनाव में मीसा भारती बीजेपी प्रत्याशी राम कृपाल यादव से हार गईं थी। बिहार में कांग्रेस की 9 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान।

लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने शुक्रवार (29 मार्च) को उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आरजेडी नेता  तेजस्वी यादव ने साक्षा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बता दें कि आरजेडी के खाते में भागलपुर, बांका, मधेपुरा, दरभंगा, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, सारण, हाजीपुर, बेगूसराय, पाटलीपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, नवादा, अररिया, सीतामढ़ी, शिवहर, झंझारपुर सीटें हैं।

आरजेडी ने एक बार फिर लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती को पाटलिपुत्र संसदीय सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया है। साल 2014 में पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। हालांकि मीसा भारती बीजेपी प्रत्याशी राम कृपाल यादव से हार गईं थी। 

मीसा को दोबारा चुनौती देंगे राम कृपाल यादव

पाटलिपुत्र सीट से एनडीए ने राम कृपाल को दोबारा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बात स्पष्ट है कि इस बार भी मीसा भारती को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र से राम कृपाल यादव 383262 वोट मिला था, जबकि मीसा भारतीय को 342940 वोट मिला था। अब सवाल उठता है कि क्या मीसा भारती राम कृपाल यादव को हराकर अपना पुराना हिसाब पूरा कर पाएंगी?

जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

राजद की सीटें (19)

नवादा- विभा देवीभागलपुर-बुलो मंडलबांका-जयप्रकाश यादवमधेपुरा-शरद यादवदरभंगा- अब्दुल बारी सिद्दीकीवैशाली-रघुवंश प्रसाद सिंहगोपालगंज-सुरेंद्र राम उर्फ महंत जीसीवान-हिना शहाबमहाराजगंज-रणधीर सिंहसारण-चंद्रिका रायहाजीपुर-शिव चंद्र रायबेगूसराय-तनवीर हसनपाटलिपुत्र-मीसा भारतीबक्सर-जगदानंद सिंहजहानाबाद-सुरेंद्र यादवझंझारपुर-गुलाब यादवअररिया-सरफराज आलमसीतामढ़ी-अर्जुन रायशिवहर-

आरा की सीट सीपीआई एम एल को दी गई-राजू यादव

कांग्रेस की सीटें (9 सीटें)किशनगंज-मोहम्मद जावेदकटिहार-तारिक अनवरपूर्णिया- उदय सिंहसमस्तीपुर-अशोक रामसासाराम-मीरा कुमारमुंगेर- नीलम देवीपटना साहिब-वाल्मिकी नगर-सुपौल- रंजीता रंजन

हम की सीटें (3 सीटें)नालंदा-अशोक राम आजाद चंद्रवंशी जीऔरंगाबाद- उपेंद्र प्रसादगया- जीतन राम मांझी

वीआईपी की सीटें (3 सीटें)मधुबनी- खगड़िया-मुकेश साहनीमुजफ्फरपुर-डॉक्टर राजभूषण चौधऱी निषाद

रालोसपा की सीटें (5 सीटें)रालोसपापश्चिमी चंपारणपूर्वी चंपारणउजियारपुरकाराकाटजमुई

रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए। इस पार्टी के हिस्से की पांच सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारआरजेडीतेजस्वी यादवपाटलिपुत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार