लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः BJP ने 31 उम्मीदवारों की सूची हाईकमान को भेजी, मौजूदा सभी सात सांसदों के अलावा गौतम गंभीर का भी नाम

By एसके गुप्ता | Updated: April 11, 2019 07:49 IST

दिल्ली प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट उसी समय बनेगी जब कांग्रेस के उम्मीदवारों का फैसला हो जाएगा. प्रदेश भाजपा ने कुल 31 लोगों के नाम संभावितों की सूची में भेजे हैं. इन पर अंतिम फैसला आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों को देखकर लिया जाएगा.

Open in App

आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस में गठबंधन की चर्चा के बीच दिल्ली भाजपा ने 31 संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर हाईकमान को सौंप दी है. इसमें मौजूदा सभी सात सांसदों के अलावा क्रिकेटर गौतम गंभीर को भी शामिल किया गया है. वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री विजय गोयल इस सूची से बाहर हैं. इसकी वजह यह है कि भाजपा राज्यस्थान से राज्यसभा सदस्य बने गोयल को लोकसभा चुनाव में उतारकर उच्च सदन में अपनी एक सीट कम होने नहीं देना चाहती है.पार्टी को राजस्थान से दोबारा राज्यसभा सीट पाना मुश्किल होगा. चांदनी चौक सीट पर केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन को दोबारा उतारने की तैयारी है. दिल्ली प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट उसी समय बनेगी जब कांग्रेस के उम्मीदवारों का फैसला हो जाएगा. प्रदेश भाजपा ने कुल 31 लोगों के नाम संभावितों की सूची में भेजे हैं. इन पर अंतिम फैसला आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों को देखकर लिया जाएगा.पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि इससे पहले भेजी गई संभावित उम्मीदवारों की सूची को हाईकमान ने रद्द कर दूसरी सूची मांगी थी. इसके बाद प्रदेश भाजपा के नेताओं ने विचार-विमर्श करइन संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार की है. पिछली सूची में क्रि केटर गौतम गंभीर का नाम नहीं था. दिल्ली में नामांकन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो रही है. इससे पहले आप-कांग्रेस के गठबंधन की स्थिति साफ हो जाएगी.ये हैं संभावित प्रत्याशी- चांदनी चौक: डॉ. हर्षवर्द्धन, विजेंद्र गुप्ता, सुधांशु मित्तल, अशोक गोयल- पूर्वी दिल्ली: महेश गिरि, गौतम गंभीर, कुलजीत चहल, नकुल भारद्वाज, ओ. पी. शर्मा- उत्तर पूर्वी: मनोज तिवारी, मोहन सिंह बिष्ट, जय भगवान गोयल, सत्या शर्मा- नई दिल्ली: मीनाक्षी लेखी, मोनिका अरोड़ा, सतीश उपाध्याय, रविंद्र गुप्ता, राजेश भाटिया- उत्तर पश्चिम (सुरक्षित): उदित राज, अनिता आर्य, योगेंद्र चंदोलिया, मोहनलाल गेरा, रवींद्र इंदर राज- दक्षिणी दिल्ली: रमेश बिधूडी, रामवीर सिंह बिधूडी, ब्रह्म सिंह तंवर, धर्मवीर सिंह, रू बी यादव- पश्चिमी दिल्ली: परवेश वर्मा, पवन शर्मा, कमलजीत सहरावत

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्लीगौतम गंभीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज