लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में BJP को लगा बड़ा झटका, सांसद सोनाराम चौधरी पार्टी छोड़ थामेंगे कांग्रेस का दामन

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 25, 2019 10:41 IST

कर्नल सोनाराम चौधरी ने बीजेपी छोड़ने की खुद पुष्टि कर दी है और वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदी में जालोर में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबाड़मेर लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद पार्टी से नाराज चल रहे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं।कर्नल सोनाराम बाड़मेर लोकसभा सीट से सांसद हैं और बीजेपी ने उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया। सोनाराम दो बार कांग्रेस से सांसद रहे हैं, जिसमें उन्होंने 1998 में बीजेपी के लोकेन्द्र सिंह कालवी को हराया और 1999 में फिर जीत दर्ज करते हुए बीजेपी के मानवेन्द्र सिंह को हराया।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बड़ा झटका लगा है। बाड़मेर लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद पार्टी से नाराज चल रहे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। वह पिछले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे। अब फिर उन्होंने घर वापसी की है।   

खबरों के अनुसार, कर्नल सोनाराम चौधरी ने बीजेपी छोड़ने की खुद पुष्टि कर दी है और वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदी में जालोर में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे। वहीं, सोनाराम का कहना है कि उनका उद्देश्य अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जितवाना है। 

आपको बता दें कि कर्नल सोनाराम बाड़मेर लोकसभा सीट से सांसद हैं और बीजेपी ने उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया। उनकी जगह नए चेहरे को मैदान में उतारा है। पार्टी ने पूर्व बायतु विधायक कैलाश चौधरी को टिकट दिया है। वहीं, उनके सामने कांग्रेस ने मानवेंद्र सिंह को उतारा है।  

सोनाराम दो बार कांग्रेस से सांसद रहे हैं, जिसमें उन्होंने 1998 में बीजेपी के लोकेन्द्र सिंह कालवी को हराया और 1999 में फिर जीत दर्ज करते हुए बीजेपी के मानवेन्द्र सिंह को हराया। 2014 में बीजेपी में शामिल होने के बाद नरेंद्र मोदी लहर में जीत हासिल की। कुल मिलाकर वह बाड़मेर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं।

अगर पिछले लोकसभा चुनाव-2014 के आंकड़े देखें तो चुनाव आयोग के मुताबिक, यहां 16 लाख, 78 हजार, 686 वोटों की संख्या थी। इनमें से 12 लाख, 15 हजार, 991 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। साथ ही साथा यहां 72.44 फीसदी वोटिंग हुई थी। बीजेपी उम्मीदवार कर्नल सोनाराम को 4 लाख, 88 हजार, 747 वोट मिले थे, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार जसवंत दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें 4 लाख, 1 हजार, 286 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी और उसके उम्मीदवार हरीश चौधरी को 2 लाख, 20 हजार 881 वोट मिले थे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज