लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बिहार कांग्रेस के भीतर घमासान, ’एकला चलो’ की मांग ने पकड़ा जोर

By एस पी सिन्हा | Updated: May 29, 2019 15:56 IST

कांग्रेस की बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा भी कहते हैं कि यह मेरी पुरानी मांग है. मैं तो 1998 से ही इसका प्रयास कर रहा हूं. मेरा मानना है कि कांग्रेस बिहार में अकेले बेहतर प्रदर्शन कर सकती है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार कांग्रेस में उठी अकेले चुनाव लड़ने की मांग, कई नेता आये आगेलोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद घमासान, महागठबंधन से अलग होने की मांग

लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद एक ओर राजद और महागठबंधन के अन्य घटक दलों में मंथन का दौर जारी है, वहीं कांग्रेस के भीतर घमासान मचा हुआ है. दरअसल, बिहार में राजग से लोकसभा चुनाव में मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों ने महागठबंधन बनाया था, लेकिन चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस को छोडकर राजद सहित अन्य दलों के सूपडा साफ होने के बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता महागठबंधन को छोड़कर अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं.

इस चुनाव में वोट प्रतिशत के मामले में कांग्रेस, राजद और भाजपा सहित कई दलों से भले ही पीछे रह गई हो, परंतु इस चुनाव में कांग्रेस की सफलता का प्रतिशत राजद से बेहतर है. इस चुनाव में 19 सीटों पर लडने वाली राजद एक भी सीट नहीं जीत सकी, लेकिन कांग्रेस ने नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार को उतारकर किशनगंज सीट पर जीत का पताका फहरा दिया. यही एकमात्र सीट है, जो इस चुनाव में महागठबंधन जीत सकी है. 

अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने बिहार कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए पूरी कांग्रेस में बडे स्तर पर बदलाव की वकालत की है. 

अब्दुल जलील मस्तान ने कहा कि बिहार कांग्रेस को सिर्फ बदलने की नहीं, बल्कि पूरी तरह से पलट देने की जरूरत है. कांग्रेस विधायक ने बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पैसे लेकर टिकट बांटे हैं. इसी का नतीजा यह रिजल्ट (लोकसभा चुनाव परिणाम) है. मस्तान ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस ने जिस तरह से कार्यक्रम चलाया वह भी हार की वजह बनी. अब्‍दुल जलील मस्‍तान ने अखिलेश सिंह के बेटे आकाश कुमार के चुनाव लडने को 'क्राइम' बताया. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के नियमों के मुताबिक यह अपराध है. ऐसे लोगों पर बडी कार्रवाई होनी चाहिए. कांग्रेस विधायक ने कहा कि राहुल गांधी को अभी और जहर पीना पडेगा, वह बडी कार्रवाई करें.

वहीं, वरिष्ठ कांग्रेसी और बिहार विधानसभा में कांग्रेस के नेता सदानंद सिंह ने गठबंधन से अलग होकर कांग्रेस को चुनाव में उतरने की सलाह देते हुए स्पष्ट कहा कि पार्टी को बैसाखी से उबरना होगा. अपनी धरातल, अपनी जमीन को तो मजबूत करना ही होगा. महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर नाइंसाफी के विषय में सदानन्द सिंह ने कहा कि महागठबंधन में कमियां तो थीं ही, कांग्रेस को भी कम सीटें मिली हैं. समझौता समय से पहले नहीं हो पाया. 

कांग्रेस की बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा भी कहते हैं कि यह मेरी पुरानी मांग है. मैं तो 1998 से ही इसका प्रयास कर रहा हूं. मेरा मानना है कि कांग्रेस बिहार में अकेले बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. वहीं, बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार भी कांग्रेस को अकेले चुनाव लडने का समर्थन करते हुए कहते हैं कि महागठबंधन में सीटों के बंटवारे, टिकट बांटने और प्रचार अभियान में कमी रही. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अकेले अपने दम पर चुनाव लडना चाहिए. 

इधर, राजद से नाराज नेताओं का कहना है कि वैसे मतदाता जो राजद, कांग्रेस को एक ही थैली के चट्टे-बट्टे मानते हैं, उन्हें भी कांग्रेस के बारे में नए सिरे से विचार करने का मौका मिलेगा और कांग्रेस के विषय में सही जानकारी होने पर कांग्रेस से नए मतदाता जुडेंगे. 

बहरहाल, करीब तीन दशकों से बिहार में बैसाखी के सहारे चल रही कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने 'एकला चलो' की बात शुरू कर दी है, लेकिन बिहार की राजनीति को नजदीक से समझने वालों का कहना है कि कांग्रेस के लिए यह फैसला भी उतना आसान नहीं है.

ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कांग्रेस के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसबीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में मंगलवार को एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था. इसमें कांग्रेस विधायक डॉक्टर शकील अहमद खान भी शामिल हुए थे. उनके साथ ही कई भजपा और जदयू के नेता भी शामिल हुए.

टॅग्स :कांग्रेसबिहारमहागठबंधनलोकसभा चुनावआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार