लाइव न्यूज़ :

EVM की विश्वसनीयता पर उठे सवाल, 23 दलों ने चुनाव आयोग से की मांग, कहा- वीवीपैट की 50% पर्चियों की गिनती की जाए

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 24, 2019 07:57 IST

राकांपा नेता शरद पवार और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेलुगुदेशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू समेत कई नेताओं ने मंगलवार को मुंबई में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए.

Open in App

देश के 23 राजनीतिक दलों ने केंद्रीय चुनाव आयोग से मांग की है कि वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की 50 प्रतिशत पर्चियों की गिनती की जाए. इससे निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की पुष्टि होगी. राकांपा नेता शरद पवार और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एवं तेलुगुदेशम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू समेत कई नेताओं ने मंगलवार को मुंबई में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए.पवार ने कहा कि वे कई जगह प्रचार के लिए गए. वहां मोदी सरकार के खिलाफ माहौल दिखाई देता है. लेकिन आशंका जताई कि सत्ता में बने रहने के लिए ईवीएम में गड़बड़ी की जा सकती है या फिर उसे हैक किया जा सकता है. नायडू ने कहा कि सत्ताधारी दल की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग, सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है. सरकार देश की संस्थाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश कर रही है. चुनाव आयोग भी इससे अछूता नहीं है.आयकर विभाग द्वारा विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है. इसलिए ईवीएम के साथ गड़बड़ी की आशंका बनी हुई है. हम कई दिनों से ईवीएम का अध्ययन कर रहे हैं. हमने पाया कि इसमें गड़बड़ी की जा सकती है. 191 देशों में से सिर्फ 18 देश ईवीएम का उपयोग कर रहे हैं. इनमें अधिकांश देश विकासशील देश हैं. फिलहाल मतदान के लिए तीन तरह की मशीनों का उपयोग किया जा रहा है. इनमें बैलट पॉइंट, वीवीपैट और कंट्रोल यूनिट शामिल हैं.वीवीपैट खरीदने के लिए नौ हजार करोड़ रु. का खर्च किया गया. पोलिंग ऑफिसर और पोलिंग बूथ के कर्मचारी तकनीकी रूप से सक्षम नहीं होते. इसके अलावा ईवीएम का ऑडिट करने वाले कोई विशेषज्ञ नहीं हैं. वीवीपैट से पर्ची पाने के लिए सात सेकंड का समय लग रहा है. इतना समय क्यों लग रहा है? नायडू ने कहा कि जर्मनी में ईवीएम का उपयोग लोकतंत्र के खिलाफ बताया गया है. अमेरिका और अन्य विकसित देशों ने ईवीएम का उपयोग बंद कर दिया है. हम 2009 से इसके विरोध में अभियान चला रहे हैं. संवाददाता सम्मेलन में विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे.

टॅग्स :लोकसभा चुनावशरद पवारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज