लाइव न्यूज़ :

एक्टर सनी देओल को गाड़ी पर चढ़ महिला ने की KISS, बटाला में कर रहे थे रोडशो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 9, 2019 18:37 IST

सनी देओल को लगा महिला उनके साथ फोटो खिचवाने के लिए गाड़ी पर चढ़ी है, लेकिन फिर जो हुआ उससे सनी देओल भी हैरान रह गए। महिला ने पहले सनी देओल को गले लगाया और उसके बाद उनके गाल पर किस कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में 13 सीट के लिए 19 मई को मतदान है। पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और एक्टर सनी देओल बुधवार को बटाला में रोश शो निकाला।

लोकसभा चुनाव अंतिम दौर में है। पंजाब में 13 सीट के लिए 19 मई को मतदान है। इस बीच पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और एक्टर सनी देओल बुधवार को बटाला में रोश शो निकाला। रोड शो के दौरान एक महिला सनी देओल की गाड़ी पर चढ़ गई। 

सनी देओल को लगा महिला उनके साथ फोटो खिचवाने के लिए गाड़ी पर चढ़ी है, लेकिन फिर जो हुआ उससे सनी देओल भी हैरान रह गए। महिला ने पहले सनी देओल को गले लगाया और उसके बाद उनके गाल पर किस कर दी। सनी को किस करने के बाद वह महिला मुस्कुराते हुए गाड़ी से नीचे उतर आई। महिला की इस हरकत से सभी हैरान थे तो वहीं सनी का चेहरा शर्म से लाल हो गया था। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

बता दें कि भाजपा उम्मीदवार सनी देओल ने गुरदासपुर लोक सभा सीट के हल्का बटाला में रोड शो निकाला। रोड शो शुरू करने से पहले सन्नी देओल बटाला बार कौंसिल में वकीलों से मिलने पहुंचे। इस मौके सन्नी देओल मीडिया कर्मियों के सवालों से बचते दिखाई दिए। वहीं बार कौंसिल में वकीलों से मिलने के बाद सन्नी देओल अपने रोड शो के लिए निकले। इस मौके बटाला से भाजपा और अकाली दल की लीडरशिप सनी देओल के साथ मौजूद रहे। सनी के रोड शो में उन्हें चाहने वालो का हजूम लगा नजर आया।

  

टॅग्स :लोकसभा चुनावपंजाब लोकसभा चुनाव 2019सनी देओलगुरदासपुरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर