लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः नागालैड में मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, वीवीपैट पर्ची की अनिवार्य जांच होगी

By भाषा | Updated: May 22, 2019 13:25 IST

एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इन दोनों सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले गए थे। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) अभिजीत सिन्हा ने बताया कि मतगणना के दिन के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरों का प्रावधान किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपहले और दूसरे घेरे में जिला कार्यकारी, राज्य पुलिस और भारतीय रिजर्व बटालियन के जवान तैनात रहेंगे।स्ट्रांग रूम में रखी मतगणना मशीनों को गणना स्थल तक लाने के मार्ग चिह्नित कर लिया गया है और अवरोधक लगा दिये गए हैं।

नागालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट और ओंगलेनडेन विधानसभा सीट पर हुये उपचुनाव की गुरूवार को होने वाली मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम कर लिए गए हैं।

एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इन दोनों सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले गए थे। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) अभिजीत सिन्हा ने बताया कि मतगणना के दिन के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरों का प्रावधान किया गया है। पहले और दूसरे घेरे में जिला कार्यकारी, राज्य पुलिस और भारतीय रिजर्व बटालियन के जवान तैनात रहेंगे जबकि तीसरे एवं अंतिम घेरे का जिम्मा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल को दिया गया है।

उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम में रखी मतगणना मशीनों को गणना स्थल तक लाने के मार्ग चिह्नित कर लिया गया है और अवरोधक लगा दिये गए हैं। साथ ही इस पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जायेगी। लोकसभा चुनाव के लिए 12 केंद्रों के 19 कक्षों में गणना सुबह आठ बजे शुरू हो जायेगी जबकि उपचुनाव के लिए पड़े मतों की गिनती मोकोचुंग जिले में बने एक कक्ष में होगी।

उन्होंने बताया कि अंतिम चक्र की मतगणना के बाद पांच मतगणना केंद्रों पर वीवीपैट पर्ची की अनिवार्य जांच होगी। इन केंद्रों का चयन लॉटरी के माध्यम से होगा। इस लोकसभा सीट पर चार प्रमुख दावेदार हैं।

ये हैं नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के टोखेहो येपथोमी, कांग्रेस प्रत्याशी केएल चिशी, नेशनल पीपुल्स पाटी (एनपीपी) के हुईथंग थुंगे और निर्दलीय प्रत्याशी डा एमएम थ्रोमवा कोनयाक। जबकि उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अलेमजोंग्शी लोंगकुमार और सत्तारूढ़ एनडीपीपी के शरीनगेन लोंगकुमार के मध्य है। यह उपचुनाव सितम्बर में यहां से विधायक इम्तीकुमजुक के निधन के कारण रिक्त हुई सीट पर हो रहा है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनागालैंड लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल