लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: महिलाओं का वोट तय करेगा पीएम का चेहरा, 1.5 करोड़ युवा पहली बार डालेंगे वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2019 18:50 IST

लोकसबा चुनाव 2019: चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार 8.4 करोड़ से अधिक मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में करीब 90 करोड़ वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे

Open in App

लोकसभा चुनाव में महज कुछ दिन बचे हैं। राजनीतिक पार्टियां जनता के वोट के लिए को रिझाने की भरकस कोशिश कर रहीं हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में करीब 90 करोड़ वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे, जो पिछले लोकसभा चुनाव से कहीं ज्यादा है। साल 2014 के आम चुनाव में 81 करोड़ से अधिक लोगों वोट डालें थे। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार 8.4 करोड़ से अधिक मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। हर लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों ने अपनी अलग भूमिका निभाई है। मतदान के लिए महिलाएं बढ़चढ़ के हिस्सा लेती रही हैं। इस बार कुल 43 करोड़ महिलाएं अपने वोट का इस्तेमाल करेंगी। 

2.1 करोड़ महिला वोटर का नाम गायब 

बता दें कि इस बार 2.1 करोड़ महिलाओं का नाम मतदाता सूची से गायब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2011 के जनगणना आंकड़ों के अनुसार भारत में 2019 तक 18 साल से अधिक आयु वाली महिलाओं की संख्या 45.1 करोड़ होनी चाहिए। हालांकि मतदाता सूची में महिलाओं की संख्या 43 करोड़ ही है। यानी मतदाता सूची से 2.1 करोड़ महिलाओं का नाम गायब है।

1.5 करोड़ लोग पहली बार डालेंगे वोट

18 से 19 साल के 1.5 करोड़ युवा इस चुनाव में पहली बार अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक आठ करोड़ 43 लाख नए मतदाता इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 

युवा जोश तय करेगा पीएम का चेहरा

साल 2014 चुनाव की बात करें तो युवा वोटरों की बड़ी भूमिका थी। साल 2019 के लोक सभा चुनाव में भी युवा अपना जोश दिखाने के लिए तैयार है।  इस बार 90 करोड़ मतदाताओं में से करीब 46.47 करोड़ पुरूष और 18 से 35 साल के युवा मतदाताओं की संख्या करीब 33 करोड़ है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावचुनाव आयोगभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज