लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: तमिलनाडु के थेनी में टीटीवी दिनाकरण के कार्यकर्ताओं से 1.48 करोड़ रुपये बरामद, रात भर चली छापेमारी

By भाषा | Updated: April 17, 2019 09:29 IST

तमिलनाडु में दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध नकदी के आरोपों के चलते वैल्लोर संसदीय क्षेत्र में पहले ही चुनाव रद्द कर चुका है।

Open in App

तमिलनाडु के थेनी जिले में रात भर चली छापेमारी की कार्रवाई में आयकर विभाग ने एएमएमके के कार्यकर्ताओं से 1.48 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग ने 94 पैकेट और लिफाफे पकड़े जिसमें वार्ड नंबर, वोटरों की संख्या और प्रति वोटर 300 रुपये लिखे हुए थे।

इससे पहले तमिलनाडु के थेनी लोकसभा क्षेत्र में संदिग्ध धन होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने मंगलवार को एक दुकान पर छापा मारा था। इस दौरान कार्रवाई का विरोध कर रहे टीटीवी दिनाकरण नेतृत्व वाले अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम (एएमएमके) के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ीं।

अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त निगरानी दस्ते के अधिकारी और आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम छापा मारने पहुंची और उन्होंने वहां से नोटों के बंडल बरामद किए। यह धन कथित तौर पर मतदाताओं को बांटा जाना था। इस दल के थेनी जिले के अन्दिप्पत्ति स्थित एक दुकान पर पहुंचने पर दुकानदार दुकान का शटर गिरा फरार हो गया। ऐसा माना जा रहा है कि यह दुकान एएमएमके के एक समर्थक की है।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पार्टी के समर्थकों तथा अधिकारियों के बीच झड़प हो गई और हंगामा होने पर पुलिस ने हवा में चार बार गोलियां चलाईं। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। इस सिलसिले में एएमएमके के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'बरामद किए गए लिफाफों पर वार्ड नंबर और मतदाताओं की संख्या लिखी हुई है इसके अलावा प्रत्येक लिफाफे पर 300 रुपए लिखे हुए हैं। छापे की कार्रवाई जारी है।' 

गौरतलब है कि तमिलनाडु में दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग मतदाताओं को लुभाने के लिए अवैध नकदी के आरोपों के चलते वैल्लोर संसदीय क्षेत्र में पहले ही चुनाव रद्द कर चुका है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावतमिलनाडुटीटीवी दिनाकरन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील