लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कहा, मेरे जीवन में 2019 का चुनाव एक प्रकार की तीर्थयात्रा थी, देश की मातृत्व शक्ति मेरा रक्षा कवच है

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 25, 2019 19:13 IST

नरेंद्र मोदी ने राजग बैठक में कहा कि अब हम नयी ऊर्जा के साथ, नया भारत बनाने के लिए, एक नयी यात्रा शुरू करेंगे। सत्ता में रहते हुए लोगों की सेवा करने से बेहतर अन्य कोई मार्ग नहीं है। चुनाव बांटते हैं और दूरियां पैदा करते हैं, लेकिन 2019 चुनाव ने लोगों और समाज को जोड़ने का काम किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत का मतदाता, भारत के नागरिक के नीर, क्षीर, विवेक को किसी मापदंड से मापा नहीं जा सकता है। हम कह सकते हैं सत्ता का रुतबा भारत के मतदाता को कभी प्रभावित नहीं करता है।

एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद में संविधान कि किताब के सामने सिर झुकाया। पीएम मोदी ने कहा कि वह इस नई यात्रा के लिए संकल्पबद्ध हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 2019 का चुनाव मेरे लिए तीर्थयात्रा, देश की मातृत्व शक्ति मेरा रक्षा कवच है।

नरेंद्र मोदी ने राजग बैठक में कहा कि अब हम नयी ऊर्जा के साथ, नया भारत बनाने के लिए, एक नयी यात्रा शुरू करेंगे। सत्ता में रहते हुए लोगों की सेवा करने से बेहतर अन्य कोई मार्ग नहीं है। चुनाव बांटते हैं और दूरियां पैदा करते हैं, लेकिन 2019 चुनाव ने लोगों और समाज को जोड़ने का काम किया।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार इतनी वोटिंग हुई है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव मेरे लिए तीर्थयात्रा है। ये चुनाव पॉजिटिव वोट का चुनाव है। उन्होंने कहा कि विश्वास की डोर जब मजबूत होती है, तो प्रो-इंकंबेंसी वेव पैदा होती है, यह वेव विश्वास की डोर से बंधी हुई है।

ये चुनाव पॉजिटिव वोट का चुनाव है। फिर से सरकार को लाना है, काम देना है, जिम्मेदारी देनी है। इस सकारात्मक सोच ने इतना बड़ा जनादेश दिया है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक जीवन में, चुनावी परंपरा में देश की जनता ने एक नए युग का आरंभ किया है। हम सब उसके साक्षी हैं। 

2014 से 2019 तक देश हमारे साथ चला है, कभी-कभी हमसे दो कदम आगे चला है, इस दौरान देश ने हमारे साथ भागीदारी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आम तौर पर चुनाव बांट देता है, दूरियां पैदा करता है, दीवार बना देता है, खाई पैदा कर देता है। लेकिन 2019 के चुनाव ने दीवारों को तोड़ने का काम किया है। 

दिलों को जोड़ने का काम किया है। भारत के लोकतंत्र को हमें समझना होगा। भारत का मतदाता, भारत के नागरिक के नीर, क्षीर, विवेक को किसी मापदंड से मापा नहीं जा सकता है। हम कह सकते हैं सत्ता का रुतबा भारत के मतदाता को कभी प्रभावित नहीं करता है। सत्ताभाव भारत का मतदाता कभी स्वीकार नहीं करता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय संसदअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए