लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बैन के बाद मायावती की धमकी, अगर सरकार बनी तो सूद के साथ करेंगे हिसाब

By विनीत कुमार | Updated: April 16, 2019 09:02 IST

मायावती ने पीएम नरेंद्र मोदी पर कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा।

Open in App

बहुजन समाज पार्टी (बीसएसपी) की प्रमुख मायावती ने प्रचार करने पर लगे 48 घंटे के बैन के बाद चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। मायावती ने चुनाव आयोग को दलित विरोधी बताते हुए कहा, 'मुझे भरोसा है कि लोग चुनाव आयोग के गुप्त एजेंडे को समझेंगे। यह आदेश असंवैधानिक है और गैर-लोकतांत्रिक है। मैं लोगों से अपली करती हूं कि वे बड़ी संख्या में सामने आये और मेरी आवाज बनें।' 

चुनाव आयोग ने मायावती पर 48 घंटे और यूपी के सीएम योदी आदित्यनाथ पर 72 घंटे के लिए प्रचार करने पर रोक लगाई है। इसके अलावा चुनावा आयोग ने मेनका गांधी और आजम खान पर भी ऐसी ही रोक लगाई है। मायावती ने अपने खिलाफ आये आदेश पर कहा कि यह जल्दी में लिया गया है और कहीं से प्रभावित है।

मायावती ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'यह काले दिन के तौर पर याद किया जाएगा। यह आदेश दूसरे चरण के चुनाव के बाद लगाया जा सकता था। इस बैन से मुझे गठबंधन के वोटरों से अपील करने से रोका गया है। मैं चुनाव आयोग से कहती हूं कि वे अपने फैसले पर फिर विचार करें नहीं तो लोग ही बीजेपी को भविष्य में जवाब देंगे।'

दरअसल, पिछले सप्ताह मायावती ने अखिलेश यादव के साथ मिलकर देवबंद में एक रैली की थी। यहां उन्होंने मुस्लिमों से अपने वोट को न बंटने देने की बात कही थी। चुनाव आयोग ने इसे ही आचार संहिता का उल्लंघन माना है।

मायावती ने पीएम नरेंद्र मोदी पर कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा। मायावती ने कहा, 'चुनाव आयोग के पास पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत नहीं है जो शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे हैं। अगर हमें सरकार बनाने का मौका मिला तो सूद के साथ हिसाब करेंगे।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावमायावतीयोगी आदित्यनाथचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल