लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: ममता ने कनिमोई का किया समर्थन, कहा- विपक्ष को डराने की कोशिश कर रहे हैं मोदी

By भाषा | Updated: April 17, 2019 17:14 IST

मालूम हो कि चुनाव अधिकारियों ने आयकर अधिकारियों के साथ द्रमुक नेता कनिमोई के दक्षिणी तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित आवास पर मंगलवार को छापे मारे थे। कनिमोई यहीं से चुनाव लड़ रही हैं। बनर्जी ने कहा, ‘‘हमारे लिए एक नेता वह होता है जिसे समाज के विभिन्न वर्गों के लोग प्यार करें और उसका सम्मान करें।

Open in App

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने द्रमुक नेता कनिमोई, जिनके आवास पर केंद्रीय एजेंसियों ने छापेमारी की, का समर्थन किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी दलों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कनिमोई को इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि द्रमुक दक्षिण भारत में भाजपा की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ है।

बनर्जी ने कहा कि देश ने पहले कभी ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जिसे लोग ‘‘प्यार करने या जिसका सम्मान करने’’ के बजाय, उससे डरे। बनर्जी ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘यह शर्म की बात है कि भाजपा विपक्षी नेताओं और दलों को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। आयकर (विभाग) ने कल कनिमोई के घर अकारण छापे मारे। उन्हें (द्रमुक नेताओं को) केवल इसलिए अनावश्यक परेशान किया जा रहा है क्योंकि द्रमुक और उसके नेता एम के स्टालिन नरेंद्र मोदी और भाजपा के विरोधी हैं।

उल्लेखनीय है कि चुनाव अधिकारियों ने आयकर अधिकारियों के साथ द्रमुक नेता कनिमोई के दक्षिणी तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित आवास पर मंगलवार को छापे मारे थे। कनिमोई यहीं से चुनाव लड़ रही हैं। बनर्जी ने कहा, ‘‘हमारे लिए एक नेता वह होता है जिसे समाज के विभिन्न वर्गों के लोग प्यार करें और उसका सम्मान करें। लेकिन आजादी के बाद पहली बार हमारे पास प्रधानमंत्री जैसा ऐसा नेता है जो डर पैदा करके देश में सत्ता में है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी हर किसी को डरा रहे हैं और हर कोई उनसे डरता है। बनर्जी ने कहा, ‘‘यह शर्म की बात है कि जिस व्यक्ति ने दंगों के जरिए राजनीति में अपनी जगह बनाई, वही देश का नेतृत्व कर रहा है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावममता बनर्जीनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह