लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को समन, भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने लगाए गंभीर आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2019 19:48 IST

अपनी शिकायत में सूरत-पश्चिमी सीट से विधायक ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘‘सारे मोदी चोर हैं’’ कहकर समूचे मोदी समुदाय का अपमान किया है। 13 अप्रैल को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था, ‘‘नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी आखिर इन सभी का उपनाम मोदी ही क्यों हैं... सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं?’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने दावा किया कि राहुल गांधी के इस बयान से समूचे मोदी समुदाय का अपमान हुआ है।अहमदाबाद की एक अदालत ने भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ‘‘हत्या का आरोपी’’ बताये जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दायर मानहानि के मामले में राहुल गांधी को समन भेजा। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मोदी उपनाम को लेकर दिए गए बयान पर बृहस्पतिवार को सूरत की एक अदालत ने उन्हें समन जारी किया। गुजरात के एक विधायक ने अदालत में कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ उनके उस बयान के लिये आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘‘सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं।’’

सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बी. एच. कपाड़िया ने राहुल गांधी को समन जारी करते हुए उन्हें सात जून को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया। भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ आईपीसी की मानहानि से संबंधित धारा 499 और 500 के तहत 16 अप्रैल को यह शिकायत दायर की थी।

अपनी शिकायत में सूरत-पश्चिमी सीट से विधायक ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘‘सारे मोदी चोर हैं’’ कहकर समूचे मोदी समुदाय का अपमान किया है। 13 अप्रैल को कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था, ‘‘नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी आखिर इन सभी का उपनाम मोदी ही क्यों हैं... सारे चोरों के उपनाम मोदी क्यों हैं?’’

पिछले महीने मानहानि मुकदमा दायर करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पूर्णेश ने दावा किया कि राहुल गांधी के इस बयान से समूचे मोदी समुदाय का अपमान हुआ है। विधायक ने कहा, ‘‘मोदी उपनाम वाले लोगों की तादाद काफी अधिक है। क्या इसका यह मतलब है कि मोदी समुदाय के सभी लोग चोर हैं? उन्होंने इस समुदाय और मेरा भी अपमान किया है, क्योंकि मेरा भी उपनाम मोदी है, इसलिए मैंने सूरत की अदालत में आईपीसी की धाराओं 499 और 500 के तहत यह शिकायत (राहुल गांधी के खिलाफ) दर्ज करायी है।’’

बुधवार को अहमदाबाद की एक अदालत ने भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ‘‘हत्या का आरोपी’’ बताये जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दायर मानहानि के मामले में राहुल गांधी को समन भेजा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरातसूरतराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीनीरव मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला