लाइव न्यूज़ :

फारूक अबदुल्ला ने कहा- पाकिस्तान का एक भी एफ-16 विमान नहीं गिरा, कब तक झूठ बोलोगे मोदी जी?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2019 15:53 IST

अपने बयानों से अक्सर नरेंद्र मोदी सरकार की नींद उड़ाने वाले फारूक अबदुल्ला ने अब एक बार फिर यही काम किया है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधने के लिए अमेरिकी मैगजीन में छपी उस रिपोर्ट का सहारा लिया जिसके दावे की ट्रंप शासन ने आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की है।

Open in App
ठळक मुद्देफारूक अबदुल्ला ने अमेरिकी मैगजीन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा- कब तक झूठ बोलते रहोगे मोदी जी?'जितने भी एफ-16 हैं पाकिस्तान के पास, वो बिल्कुल ठीक हैं, एक भी नहीं गिरा है'

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अबदुल्ला ने अमेरिकी मैगजीन द्वारा पाकिस्तानी एफ-16 विमानों को लेकर किए गए दावे का समर्थन किया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अबदुल्ला ने शुक्रवार (5 अप्रैल) को कहा, ''आज ही अमेरिका की सरकार ने बयान दिया है कि जितने भी एफ-16 हैं पाकिस्तान के पास, वो बिल्कुल ठीक हैं, एक भी नहीं गिरा है। झूठ की भी बुनियाद होती है मोजी दी, कब तक झूठ बोलते रहोगे? क्यों झूठ बोलते हो?''

बता दें कि अमेरिकी मैगजीन 'फॉरेन पॉलिसी' ने अपनी एक रिपोर्ट में रक्षा अधिकारियों के नाम न जाहिर करते हुए उनके हवाले से लिखा है कि फरवरी में संघर्ष के दौरान भारत द्वारा पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराने का दावा गलत हो सकता है। वहीं, अमेरिकी सरकार ने मैगजीन की रिपोर्ट में किए गए दावे की पुष्टि नहीं की है।

दरअसल, बीती 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हनले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में 26 फरवरी की रात में हमला कर आतंकी संगठन जैश-ए-मोह्म्मद के ठिकाने को उड़ा दिया था। जिसके बाद अगली ही सुबह पाकिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई लेकिन भारतीय वायुसेना ने पाक विमानों को खदेड़ दिया था और इसी कार्रवाई में पाक के एक एफ-16 विमार मार गिराया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के पास दो तरह के एफ-16 विमान हैं। पाकिस्तान ने अमेरिका के अलावा जॉर्डन से भी पाकिस्तानी विमान खरीदे थे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि हो सकता है कि जॉर्डन से खरीदा गया पाकिस्तान का एफ-16 विमान भारतीय वायुसेना ने गिराय दिया गया हो।

टॅग्स :लोकसभा चुनावफारूक अब्दुल्लानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज