लाइव न्यूज़ :

बदले-बदले शत्रुघ्न सिन्हा, ट्वीट कर कहा, आदरणीय मोदी, मास्टर शाह और मित्र प्रसाद को बधाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 25, 2019 16:41 IST

लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर अपने बधाई संदेश में शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा," आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मास्टर रणनीतिकार अमित शाह और विशेष रूप से हमारे पारिवारिक मित्र रविशंकर प्रसाद को भारी जीत की बधाई. यह उस पार्टी में जश्न का वक्त है, जो हाल तक मेरी भी थी। मैं सभी को तहे दिल से सलाम करता हूं।" 

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी से बगावत के बाद कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा इस बार अपनी पटना साहिब सीट से चुनाव मैदान में थे।लखनऊ से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली उनकी पत्नी पूनम सिन्हा को भी राजनाथ सिंह के हाथों हार झेलनी पड़ी है।

लोकसभा चुनाव खत्म होते ही नेता सहित अभिनेता के सुर बदल गए। कल तक एक-दूसरे की आलोचना करने वाले अब तारीफ की पुल बांध रह रहे हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत बे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के प्रखर आलोचक और कांग्रेस नेता शुत्रुघ्न सिन्हा अचानक उनके सुर बदल गए। वह अब मोदी-शाह की गुणगान कर रहे हैं। उन्होंने अब दोनों नेताओं की तारीफ करते हुए जीत को 'ग्रेट' बताते हुए बधाई दी है। 

वहीं अपने खिलाफ पटना साहिब सीट से जीते बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद को उन्होंने पारिवारिक मित्र बताया है। बीजेपी को दो लोगों की पार्टी कहकर हमेशा तीखा हमला बोलने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को बेहतरीन रणनीतिकार करार देते हुए तारीफ की है।

लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर अपने बधाई संदेश में शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कहा," आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मास्टर रणनीतिकार अमित शाह और विशेष रूप से हमारे पारिवारिक मित्र रविशंकर प्रसाद को भारी जीत की बधाई. यह उस पार्टी में जश्न का वक्त है, जो हाल तक मेरी भी थी। मैं सभी को तहे दिल से सलाम करता हूं।" 

बीजेपी से बगावत के बाद कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा इस बार अपनी पटना साहिब सीट से चुनाव मैदान में थे, मगर उन्हें केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से हार का सामना करना पड़ा। 

वहीं लखनऊ से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली उनकी पत्नी पूनम सिन्हा को भी राजनाथ सिंह के हाथों हार झेलनी पड़ी है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से चुनाव में खेल होने की बात कही थी। कहा था कि उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर खेल हुआ है, लेकिन इन सब बातों के लिए यह सही वक्त नहीं है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावशत्रुघ्न सिन्हापटना साहिबनरेंद्र मोदीअमित शाहरविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल