लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी की अधिकारियों को चेतावनी- 'जहां लापरवाही दिखेगी, वहां डंडे चलेंगे'

By भाषा | Updated: April 24, 2019 12:59 IST

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के अधिकारियों को चेतावनी देने के साथ चुनावी रैली में एक बार फिर हनुमान चालीसा की एक पंक्ति को दोहराया। उन्होंने कहा कि जातिवाद, विपक्ष का गठबंधन, भ्रष्टाचार, अराजकता संबंधी सारी बाधाएं बजरंगबली की कृपा से छूमंतर हो गयीं। 

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के अधिकारियों को चेताया है कि लापरवाही करने वालों पर डंडे चलने शुरू होंगे । योगी ने मंगलवार को चुनावी जनसभाओं के दौरान अधिकारियों को चेतवानी देते हुए कहा, ''चुनाव के बाद मैं फिर समीक्षा करने जाऊंगा और जहां भी लापरवाही दिखेगी, वहां अब डंडे चलने भी प्रारंभ होंगे ।'' 

उन्होंने कहा, ''मैंने पहले ही घोषणा की है कि प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ कोई भी अधिकारी या कर्मचारी खिलवाड़ करेगा तो उसकी जगह जेल होगी और उसकी संपत्ति भी जब्त होगी ।'' योगी ने चुनाव आयोग द्वारा लगाये गये प्रतिबंध को लेकर भी विपक्ष पर प्रहार किये ।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने उन पर बजरंगबली का नाम लेने के कारण रोक लगवा दी थी । उन्होंने कहा, ''रोक के दौरान मैंने जगह-जगह बजरंगबली के मंदिरों में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया ।'' मुख्यमंत्री ने हनुमान चालीसा की एक पंक्ति दोहराते हुए कहा कि जातिवाद, विपक्ष का गठबंधन, भ्रष्टाचार, अराजकता संबंधी सारी बाधाएं बजरंगबली की कृपा से छूमंतर हो गयीं । 

उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में '74-प्लस' का लक्ष्य प्राप्त करेगी और साथ ही पूरे देश में 400 से अधिक सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। योगी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के बारे में कहा जाता था कि भाजपा वहां खाता भी नहीं खोल पाएगी। इस बार 30 से अधिक सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल