लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: सीएम भूपेश बघेल का दावा, यूपी में बीजेपी का होगा सफाया, बताई ये वजह

By भाषा | Updated: May 1, 2019 19:43 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि योगी चुनाव में जहाँ जहाँ गए, वहाँ की सरकार चली गयी और अब उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया होने जा रहा है। बघेल ने दावा किया, ''योगी चुनाव में जहाँ जहाँ गए, वहाँ की सरकार चली गयी और अब उत्तर प्रदेश में भाजपा का सफाया होने जा रहा है।''

उन्होंने कहा कि भाजपा से सवाल पूछो तो धर्मद्रोही और अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से सवाल पूछा जाए तो राष्ट्रद्रोही करार दिया जाता है। वह यहां सरायखास में कांग्रेस-अपना दल गठबंघन की प्रत्याशी कृष्णा पटेल के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे।

बघेल ने कहा कि मोदी ने 2014 के चुनाव में जनता से बहुत कुछ वादा किया था लेकिन सरकार बनते ही सबके हाथों में झाड़ू पकड़ा कर विदेश यात्रा पर चले गए और जब नौजवान रोजगार की माँग करने लगा तो उसे पकोड़े तलने को कहने लगे। उन्होंने कहा कि 23 मई के बाद जनता भाजपा वालों से पकोड़ा तलवायेगी। बघेल ने आरोप लगाया कि नोटबन्दी में चार से पांच लाख करोड़ रूपये का घोटाला किया गया है। काँग्रेस सरकार बनने पर इसकी जांच होगी । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठे वादे नहीं करती है।

वह जो कहती है, करके दिखाती है। छतीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ कर दिए गए। उन्होंने कहा कि छतीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने के साथ साथ बिजली का बिल भी 'हाफ' कर दिया। बघेल ने बताया कि छतीसगढ़ में गरीबों को 35 किलोग्राम चावल हर महीने दिया जा रहा है और 15 हजार शिक्षकों की भर्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनते खाली पड़े 24 लाख पद भरे जाएंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभूपेश बघेलयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल