लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने लिया चुनावी राजनीति से संन्यास, बीजेपी से इस्तीफे की कर चुके हैं पेशकश

By भाषा | Updated: April 26, 2019 18:53 IST

लोकसभा चुनाव 2019: गौरतलब है कि जाट नेता सिंह के पुत्र हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं और भाजपा के उम्मीदवार हैं। सिंह ने 2014 आम चुनावों से पहले कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थामा था।

Open in App

केन्द्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अब तक उनके इस्तीफे पर फैसला नहीं किया है लेकिन उन्होंने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का निर्णय कर लिया है और वह ‘‘संन्यास के बाद कोई पद’’ नहीं चाहते हैं। 

गौरतलब है कि जाट नेता सिंह के पुत्र हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं और भाजपा के उम्मीदवार हैं। सिंह ने 2014 आम चुनावों से पहले कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा का दामन थामा था। सिंह ने साथ ही कहा कि कांग्रेस के ‘‘फिर से उभरने’’ की कोई संभावना नहीं दिखती।

'वंशवाद विरोधी राजनीति' हवाला देकर इस्तीफा की थी पेशकश

केन्द्रीय इस्पात मंत्री और राज्यसभा सदस्य सिंह ने 14 अप्रैल को भाजपा की ‘‘वंशवाद विरोधी राजनीति’’ का हवाला देते हुए दोनों पदों से इस्तीफा देने की पेशकश की थी क्योंकि उनके बेटे बृजेंद्र सिंह को पार्टी ने हरियाणा के औद्योगिक हब हिसार से अपना उम्मीदवार बनाया था। पीटीआई भाषा से विशेष बातचीत में 73 साल के सिंह ने कहा, ‘‘मुझे जो करना चाहिए था मैंने कर दिया लेकिन पार्टी नेतृत्व ने अब तक कोई फैसला नहीं किया है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अब चुनाव चल रहे हैं, कई बार इस्तीफों को दूसरी तरह से भी देखा जाता है लेकिन मैंने स्पष्ट कर दिया है कि मैं दोनों पद छोड़ने के लिए तैयार हूं।’’ बड़े किसान नेता छोटू राम के पोते ने कहा कि भाजपा की नीति हमेशा ‘‘वंशवाद विरोधी’’ रही है और ‘‘जहां तक मेरे वंश की बात है तो यह सौ साल से भी पुराना है।’’

संन्यास के बाद किसी पद की चाह नहीं 

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे दादा छोटू राम 1922 में देश का पहला चुनाव लड़े थे। इसलिए हमारे परिवार की विरासत है जो किसी भी संगठन के लिए फायदेमंद हो सकती है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘मैंने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का फैसला किया है और साफ कर दिया है कि मैं (राजनीति से) संन्यास के बाद कोई पद नहीं चाहता हूं, चाहे वह राज्यपाल का पद हो या इस तरह का कुछ और।’’ वर्ष 2014 में भाजपा में शामिल होने से पहले करीब चार दशकों तक कांग्रेस में रहे सिंह एक समय हरियाणा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे। सिंह का मानना है कि कांग्रेस ‘‘खुद ही सिकुड़ती’’ जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पुरानी पार्टी होने के नाते कांग्रेस की पूरे भारत में उपस्थिति थी लेकिन जैसे ही उसने विभिन्न स्थानों पर गठबंधन करना शुरू किया, वे खुद ही सिकुड़ने लगे। अब, कई महीनों बाद, उन्होंने अकेले चलने का फैसला किया। कांग्रेस के फिर से उभरने की कोई गुंजाइश नहीं दिखती।’’ हालांकि, सिंह का मानना है कि भाजपा को भी हरियाणा में बहुत कुछ करना है। 

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा हरियाणा के अस्तित्व में आने के बाद 50 साल में पहली बार सत्ता में आई है लेकिन बहुत कुछ किया जाना है, खासकर कुछ क्षेत्रों में। मैं चाहता हूं कि वे हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में अपना पहचान स्थापित करें।’’ हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होना है। हिसार सीट पर बीरेंद्र सिंह के बेटे का मुकाबला वर्तमान सांसद दुष्यंत चौटाला तथा कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई से है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाना लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला