लाइव न्यूज़ :

भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक शुक्रवार को होगी, पीएम नरेन्द्र मोदी संबोधित कर सकते हैं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 23, 2019 12:46 IST

पार्टी के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्यों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कुछ केंद्रीय मंत्री सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हैं। संसदीय बोर्ड की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किये जाने की संभावना है जिसमें मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करने के साथ मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की जायेगी।

Open in App
ठळक मुद्दे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर निकले बीजेपी नेता अनिल जैन ने कहा कि हमने हर राज्य में मेहनत की।हरियाणा में हम सारी सीटों पर जीतेंगे। उन्होंने आगे कहा कि ईवीएम के मुद्दे पर विपक्ष ने जो हंगामा किया अब वो लोग भागेंगे। हम पश्चिम बंगाल में 17 सीटों पर आ रहे हैं। 

लोकसभा चुनाव में भाजपा के बड़ी जीत की ओर बढ़ने की संभावना के बीच भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक शुक्रवार शाम पार्टी मुख्यालय में होने की उम्मीद है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित कर सकते हैं।

पार्टी के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्यों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कुछ केंद्रीय मंत्री सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हैं। संसदीय बोर्ड की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किये जाने की संभावना है जिसमें मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट करने के साथ मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की जायेगी।

प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित कर सकते हैं। 

हमने हर राज्य में मेहनत कीः अनिल जैन

दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर निकले बीजेपी नेता अनिल जैन ने कहा कि हमने हर राज्य में मेहनत की। हरियाणा में हम सारी सीटों पर जीतेंगे। उन्होंने आगे कहा कि ईवीएम के मुद्दे पर विपक्ष ने जो हंगामा किया अब वो लोग भागेंगे। हम पश्चिम बंगाल में 17 सीटों पर आ रहे हैं। 

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने जिस तरह हम पर कीचड़ फेंका था उसी कीचड़ में कमल खिल कर आया है। मोदी के साथ जनता खड़ी रही। हम विपक्ष की तरह 50 प्रतिशत की राजनीति नहीं करते हैं बल्कि हम 51 प्रतिशत की राजनीति करते हैं।

मोदी की मां का अभिवादन

लोकसभा चुनाव में बीजेपी की फिर से बड़ी जीत की संभावना के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी ने सभी का अभिवादन किया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल