लाइव न्यूज़ :

साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल से भरा नामांकन, बचाव में अमित शाह ने कहा- फर्जी केस में फंसाया गया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 22, 2019 15:51 IST

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट और आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड के बाद चर्चा में आईं। प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव धमाके की आरोपी के तौर पर करीब 9 साल जेल में रहीं और फिर जमानत पर बाहर आईं। 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट में 12 मई को चुनाव होने वाले हैं। शहीद पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे पर दिया था विवादित बयान।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल सीट से 22 अप्रैल को नामांकन कर दिया है। भोपाल में 12 मई को चुनाव होने वाले हैं।

 नामांकन के पहले बीजेपी साध्वी प्रज्ञा का बचाव करते भी नजर आई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने साध्वी प्रज्ञा को लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने के पार्टी के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं और मालेगांव विस्फोट मामले के असली गुनहगार कानून से बच गए। 

अमित शाह ने कहा, 'साध्वी प्रज्ञा को टिकट देना पूरी तरह से सही फैसला है। उनके खिलाफ आरोप निराधार हैं। उनके या स्वामी असीमानंद के खिलाफ कुछ भी साबित नहीं हुआ है।

अमित शाह ने दावा किया है कि असली गुनाहगारों को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ दिया गया। सवाल होना चाहिए कि उन्हें क्यों छोड़ा गया। 

अमित शाह ने प्रेस वार्ता में विवादित एनआरसी और नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर कहा है कि शरणार्थियों को चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि सत्ता में वापस आने के बाद बीजेपी सबसे पहले संसद में विधेयक लाएगी और फिर घुसपैठियों को निकालने के लिए देशभर में एनआरसी लागू करेगी। 

अमित शाह ने कहा, ''शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी और वे पूरे सम्मान के साथ इस देश में रह सकेंगे। उन्हें ममता बनर्जी के भ्रमित करने वाले बयानों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।'' 

मध्य प्रदेश की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर मालेगांव ब्लास्ट और आरएसएस प्रचारक सुनील जोशी हत्याकांड के बाद चर्चा में आईं। प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव धमाके की आरोपी के तौर पर करीब 9 साल जेल में रहीं और फिर जमानत पर बाहर आईं। 

शहीद पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे पर दिया था विवादित बयान

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा था,  "मैंने कहा था तेरा यानी मुंबई ATS प्रमुख स्वर्गीय हेमंत करकरे का सर्वनाश होगा... ठीक सवा महीने में सूतक लगता है, जिस दिन मैं गई थी, उस दिन उसके सूतक लग गया था, और ठीक सवा महीने में जिस दिन आतंकवादियों ने इसको मारा, उस दिन उसका अंत हुआ।" जिसके बाद बीजेपी ने इसे साध्वी प्रज्ञा का निजी बयान बताया था। हालांकि बाद में साध्वी प्रज्ञा ने इस बयान को वापस लेते हुए माफी मांग ली थी। 

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज