लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE: भाजपा की टिकट पर सांसद बनने के करीब कंगना रनौत और अरुण गोविल, मंडी और मेरठ में जानें विश्लेषण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2024 13:03 IST

Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE:  प्रसिद्ध अभिनेता हेमा मालिनी मथुरा से तीसरी बार लोकसभा में पहुंचने की तैयारी कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर से 1.7 लाख वोट के अंतर से आगे हैं।सुरेश गोपी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 63,000 वोट से अधिक अंतर से आगे हैं।शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के एसएस अहलूवालिया से 37,000 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE: हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से अभिनेत्री कंगना रनौत भाजपा की टिकट पर सांसद बनने के करीब हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार वह कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह से 57,000 वोट से आगे हैं। दोपहर 12.30 बजे तक के आयोग के आंकड़ों के अनुसार ‘रामायण’ के राम यानि के अभिनेता अरुण गोविल भी उत्तर प्रदेश के मेरठ में निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 2753 वोट से आगे हैं। प्रसिद्ध अभिनेता हेमा मालिनी मथुरा से तीसरी बार लोकसभा में पहुंचने की तैयारी कर रही हैं।

ताजा आंकड़ों के अनुसार वह कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर से 1.7 लाख वोट के अंतर से आगे हैं। केरल के त्रिशूर से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेता सुरेश गोपी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 63,000 वोट से अधिक अंतर से आगे हैं। अभिनेता और पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा के एसएस अहलूवालिया से 37,000 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

इनके अलावा फिल्मी हस्तियों में शामिल भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से तथा रवि किशन उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से आगे हैं। पश्चिम बंगाल के हुगली से भाजपा प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी इस समय पीछे हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024कंगना रनौतहेमा मालिनीअरुण गोविल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने रचा इतिहास, इतने दिन तक देश चलाने वाले बने सबसे लंबे समय के प्रधानमंत्री!

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीअरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बोले- भगवान राम के रोल में बहुत अच्छे लग रहे हैं...

ज़रा हटकेVIDEO: हेमा मालिनी से नाराज हुआ बुजुर्ग, कहा सेलिब्रिटीज को खास सुविधा, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील