लाइव न्यूज़ :

Tiddi Dal Attack: टिड्डियों ने किया भीषण हमला, घरों में कैद हुए लोग.. सामने आया डरा देने वाला वीडियो

By गुणातीत ओझा | Updated: June 3, 2020 08:13 IST

राजस्थान के 21 जिले अब तक टिड्डी हमले की चपेट में आ चुके हैं। कल मंगलवार को बिकानेर में टिड्डियों के बड़े झुंड ने धावा बोला। टिड्डियों की इतनी भारी तादाद को देखते हुए लोगों को बचने के लिए घरों में कैद होना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के 21 जिले अब तक टिड्डी हमले की चपेट में आ चुके हैं और टिड्डियों के दल जयपुर में भी देखे गए हैं। मंगलवार को राजस्थान के बिकानेर में टिड्डियों ने धावा बोला। टिड्डियों के झुंड को आता देख लोग घरों में कैद हो गए।

जयपुर।राजस्थान में टिड्डियों का हमला जारी है। कृषि विभाग ने राज्य में अलर्ट जारी किया है कि टिड्डियों का हमला अभी आगे भी जारी रहेगा। जून में टिड्डी दल के कई भीषण हमले हो सकते हैं। राजस्थान के 21 जिले अब तक टिड्डी हमले की चपेट में आ चुके हैं और टिड्डियों के दल जयपुर में भी देखे गए हैं। कल मंगलवार को राजस्थान के बिकानेर में टिड्डियों ने धावा बोला। टिड्डियों के झुंड को आता देख लोग घरों में कैद हो गए। टिड्डियों को रास्ता भटकाने और उनसे बचने के लिए लोगों ने पटाखे जलाए।

विशेषज्ञों ने कहा कि टिड्डी दल के हमले के बारे में किसानों एवं ग्रामीणों को अधिक से अधिक जानकारी देने की जरूरत है ताकि फसलों को बचाया जा सके और मूवमेंट की जानकारी भी मिल सके। दिन बड़े होने के कारण टिड्डियां अब ज्यादा देर उड़ रही हैं। जून में टिड्डियों का प्रकोप बढ़ सकता है। इनसे निपटने के लिए राज्य स्तर पर योजना एवं मॉनिटरिंग की जरूरत है। 

10-15 दिन में टिड्डी दल बढ़ाएगा अपनी तादाद

विशेषज्ञों ने बताया कि टिड्डियों के अण्डे देने की स्थिति में आने में 10-15 दिन ही शेष हैं इसलिए रेतीली मिटटी वाले स्थानों पर विशेष नजर भी रखनी होगी। साथ ही टिड्डियों के खात्मे के लिए उपयोग किए जाने वाले कीटनाशकों के भी अपने नुकसान हैं, इसे देखते हुए दवा की निर्धारित मात्रा का ही उपयोग किया जाना चाहिए।

खरीफ फसल पर मंडरा रहा खतरा

टिड्डियां जल्द ही अण्डे देने की स्थिति में आ जाएंगी और ऐसा हुआ तो इन अण्डों से निकला निम्फ (फाका) खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जिस जगह टिड्डी स्वार्म के खात्मे के लिए कीटनाशक छिड़के जाएं वहां कम से कम 10 दिन पशुओें को नहीं जाना चाहिए और ना ही वहां का कुछ खाना चाहिए। 

टॅग्स :टिड्डियों का हमलाराजस्थानजयपुरबीकानेरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत