लाइव न्यूज़ :

लॉकहीड मार्टिन ने पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब किया, पाक अधिकारी ने F-16 विमान को लेकर किया था फर्जी दावा

By विकास कुमार | Updated: March 2, 2019 14:57 IST

लॉकहीड मार्टिन इंडिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पाकिस्तान का ये दावा गलत है. पाकिस्तानी अधिकारी के मुताबिक भारत के F-16 विमान को मार गिराने वाले दावे के कारण अमेरिकी कंपनी मुकदमा करने वाली है. 

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तानी अधिकारी के मुताबिक भारत के F-16 विमान को मार गिराने वाले दावे के कारण अमेरिकी कंपनी मुकदमा दायर करने वाली है. पाकिस्तान की वायु सेना को अमेरिका से यह विमान 1980 के दशक में मिली थी. अमेरिका ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ F-16 विमान के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी दी है.

F-16 विमान बनाने वाली अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने पाकिस्तान के झूठ को बेकनाब कर दिया है. पाकिस्तान के सूचना प्रसारण मंत्रालय के निदेशक ने दावा किया था कि अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन भारत के खिलाफ मुकदमा दायर करेगी. लेकिन इस मामले में खुद लॉकहीड मार्टिन इंडिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पाकिस्तान का ये दावा गलत है. पाकिस्तानी अधिकारी के मुताबिक भारत के F-16 विमान को मार गिराने वाले दावे के कारण अमेरिकी कंपनी मुकदमा करने वाली है. 

 

 

 

पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायु सेना के हवाई हमले के अगले दिन पाकिस्तान ने भारत के मिलिट्री ठिकानों पर अमेरिकी विमान F-16 विमान से हमले की कोशिश की थी जिसे भारतीय वायु सेना के मिग-21 विमानों ने मार गिराया था. F-16 विमान का मलबा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गिरा था. बाद में मीडिया में विमान के मलबों की तस्वीरें भी सामने आई थी और भारत के तीनों सेनाओं के प्रेस कांफ्रेंस में भी विमान को मार गिराने का सबूत दिखाया गया था. 

पकिस्तान इस बात को मानने के लिए अभी तक तैयार नहीं हुआ है कि उसके विमान को भारतीय वायु सेना ने मार गिराया है. पाकिस्तान की वायु सेना को अमेरिका से यह विमान 1980 के दशक में मिली थी. अमेरिका ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ F-16 विमान के इस्तेमाल के खिलाफ चेतावनी दी है. दरअसल अमेरिका ने यह विमान पाकिस्तान को आतंकवादियों के खिलाफ कारवाई करने के लिए दिया था लेकिन आज पाकिस्तान इसी विमान के दम पर अपने आतंकवादियों को संरक्षित करना चाहता है. 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तानअमेरिकाइंडिया मक्कल कल्वी मुनेत्र कज़हगम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह