लाइव न्यूज़ :

Lockdown: गुजरात से दो श्रमिक रेलगाड़ियों से आ रहे दो मजदूरों की ट्रेन में ही मौत

By भाषा | Updated: May 10, 2020 05:45 IST

एक श्रमिक का नाम कन्हैया लाल (29) था जो सीतापुर का रहने वाला था। अन्य श्रमिको ने इसकी सूचना रेलगाड़ी में तैनात कर्मचारियों को दी तो उन्होंने स्टेशन मास्टर से संपर्क किया। लखनऊ स्टेशन पर जब रेलगाड़ी रुकी तो डाक्टरों ने उसकी जांच की और उन्होंने उसे मृत पाया।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात से आ रही दो श्रमिक ट्रेनो में दो मजदूरों की शनिवार को मौत हो गयी। एक श्रमिक तो ट्रेन में ही मृत पाया गया जबकि दूसरे श्रमिक को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि इस बारे में उन्हें जानकारी है।

गुजरात से आ रही दो श्रमिक ट्रेनो में दो मजदूरों की शनिवार को मौत हो गयी। एक श्रमिक तो ट्रेन में ही मृत पाया गया जबकि दूसरे श्रमिक को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि इस बारे में उन्हें जानकारी है।

इनके परिजनों को क्या सहायता दी जायेंगी इस पर बाद में बताया जाएगा। रेलवे पुलिस के पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने 'भाषा' को बताया कि शनिवार दोपहर पहली ट्रेन भावनगर गुजरात से बस्ती जा रही थी। अमौसी हवाई अडडे के पास एक श्रमिक अचानक अपनी सीट से गिर पड़ा।

श्रमिक का नाम कन्हैया लाल (29) था जो सीतापुर का रहने वाला था। अन्य श्रमिको ने इसकी सूचना रेलगाड़ी में तैनात कर्मचारियों को दी तो उन्होंने स्टेशन मास्टर से संपर्क किया। लखनऊ स्टेशन पर जब रेलगाड़ी रुकी तो डाक्टरों ने उसकी जांच की और उन्होंने उसे मृत पाया।

उन्होंने बताया कि इस श्रमिक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है और वह आ गये हैं पोस्टमार्टम के बाद उनको शव सौंप दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक यादव ने सूचना दी कि दूसरी घटना शनिवार शाम ढोला गुजरात से लखनऊ आ रही श्रमिक रेलगाड़ी में हुई। जब ट्रेन से सभी यात्री उतर गये तो ट्रेन की तलाशी ली गयी तो एक श्रमिक बेसुध पाया गया। उसको तुरंत एंबुलेंस से बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दूसरे श्रमिक की पहचान हीरालाल बिंद (34) के रूप में हुई और वह जौनपुर का रहने वाला था। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाभारतीय रेललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप