लाइव न्यूज़ :

3 मई तक लॉकडाउन: रेलवे ने कहा- E-टिकट कैसिंल करने की जरूरत नहीं, IRCTC ऑटोमेटिक रिफंड करेगा सारा पैसा

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 14, 2020 13:44 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अब 3 मई 2020 तक लॉकडाउन जारी रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन आर्थिक दृष्टि से देखें तो अभी ये मंहगा जरूर लगता है लेकिन भारतवासियों की जिंदगी के आगे, इसकी कोई तुलना नहीं हो सकती।

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में ऐलान करते हुए कहा है कि देश में कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा।  3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने के बाद भारतीय रेलवे ने भी घोषणा की है कि आने वाले 19 दिनों (यानी 3 मई ) तक यात्री ट्रेनें देश में नहीं चलेगी। इसके साथ भारतीय रेलवे ने यह भी कहा है कि भारतीय रेलवे द्वारा रद्द की गई ट्रेनों के में किए गए  ई-टिकट का पूरा रिफंड आईआरसीटीसी (IRCTC) ऑटोमेटिक किया जाएगा। इसके लिए किसी भी यात्री को अपना ई-टिकट को कैसिंल करने की जरूरत नहीं है। IRCTC उन यात्रियों के टिकट का पूरा रिफंड उनके उस खाते में करेगा, जिससे उन्होंने टिकट की बुकिंग के लिए पेमेंट की थी। 

रेल मंत्रालय ने जानकारी दी है कि प्रीमियम ट्रेनों, मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों, पैसेंजर ट्रेनों, उपनगरीय ट्रेनों, कोलकाता मेट्रो रेल, कोंकण रेलवे समेत भारतीय रेल की सभी यात्री ट्रेन सेवाएं 3 मई को रात 12 बजे तक निलंबित रहेंगी। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान भारतीय रेल द्वारा माल गाड़िया का आवगमन जारी है। 

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में जारी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा के बाद यह निर्णय किया गया। अधिकारी ने कहा, ‘‘ लॉकडाउन बढ़ाए जाने के मद्देनजर हमने यह निर्णय किया है। जल्द ही इस पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।’’ इससे पहले यात्री सेवाएं 14 अप्रैल रात तक निलंबित की गईं थी। 

भारत में कोरोना वायरस के 10 हजार से ज्यादा मरीज, 339 लोगों की मौत

14 अप्रैल के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोरोना वायरस के 10,363 केस हो गए हैं। 339 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,363 हो गई है। इसमें इसमें 8,988 एक्टिव मामले हैं। 1035 ठीक डिस्चार्ज / विस्थापित हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 1,211 नए मामले सामने आए हैं और 31 मौतें हुई हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनभारतीय रेलआईआरसीटीसीकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज