लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में लॉकडाउन दो और सप्ताह बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: August 21, 2021 22:17 IST

Open in App

तमिलनाडु सरकार ने शनिवार को कोरोना वायरस लॉकडाउन को दो सप्ताह यानी छह सितंबर तक बढ़ा दिया। साथ ही उसने 23 अगस्त से सिनेमाघरों तथा एक सितंबर से शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति दी।इससे पहले, कोविड-19 लॉकडाउन को 23 अगस्त शाम छह बजे तक के लिये बढ़ाया गया था। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और लॉकडाउन को अतिरिक्त छूटों के साथ और दो सप्ताह तक यानी छह सितंबर शाम छह बजे तक बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने घोषणा की कि कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए स्कूल 1 सितंबर से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रोटेशन के आधार पर फिर से खुलेंगे।सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि कक्षा 1 से 8 के लिए स्कूल फिर से खोलने पर फैसला 15 सितंबर के बाद किया जाएगा। 1 सितंबर से पॉलिटेक्निक और कॉलेजों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई है।सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि दो संबंधित विभागों के सचिवों द्वारा विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जाएगी। सरकार ने समुद्र तटों, चिड़ियाघरों, पार्कों और बोटहाउस को खोलने की अनुमति दी और कहा कि सिनेमा हॉल 23 अगस्त से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं। स्विमिंग पूल प्रशिक्षण के उद्देश्य से खोले जा सकते हैं। दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के लिए सार्वजनिक परिवहन सेवा की अनुमति दी जाएगी।सभी दुकानों को सोमवार से रात 10 बजे तक काम करने की अनुमति दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?