लाइव न्यूज़ :

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में LLB, LLM के पाठ्यक्रम में शामिल होगा तीन तलाक कानून

By भाषा | Updated: September 18, 2019 18:18 IST

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पिछले तीन वर्षों से कानून के विद्यार्थियों को यही निरस्त विधि पढ़ाई जा रही थी। अब इसके स्थान पर भू-राजस्व संहिता को पाठ्यक्रम में शामिल किया है। एलएलबी अंतिम वर्ष में इसे पढ़ाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देविद्या परिषद की मुहर लगने के साथ ही तीन तलाक कानून संशोधित पाठ्यक्रम लागू हो जाएगा। विश्वविद्यालय विधि के ‘बोर्ड ऑफ स्टडीज’ ने पाठ्यक्रम संशोधन को स्वीकार कर लिया है।

महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एलएलबी और एलएलएम के पाठ्यक्रम में तीन तलाक कानून को दिसम्बर 2019 में शामिल कर लिया जायेगा। विद्या परिषद की मुहर लगने के साथ ही तीन तलाक कानून संशोधित पाठ्यक्रम लागू हो जाएगा। विद्या परिषद की बैठक दिसंबर में है ।

इससे पहले विश्वविद्यालय विधि के ‘बोर्ड ऑफ स्टडीज’ ने पाठ्यक्रम संशोधन को स्वीकार कर लिया है। महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रमुख अमित सिंह ने बुधवार को बताया कि एलएलबी पाठ्यक्रम में दो महत्वपूर्ण संशोधन हुए है। पहला, मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम (तीन तलाक कानून) को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने को मंजूरी मिली।

अब एलएलबी तृतीय वर्ष में इसे फैमिली लॉ के अंतर्गत पढ़ाया जाएगा। तीन तलाक कानून काफी संघर्ष के बाद वजूद में आया है। अब रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने इसे अपने पाठ्यक्रम में भी शामिल करने के लिए उत्तर भारत में सबसे पहले कदम बढ़ाया है। उन्होंने दूसरे पाठ्यक्रम संशोधन के बारे में बताया कि उत्तर प्रदेश जमींदारी अधिनियम को वर्ष 2016 में सरकार ने निरस्त कर दिया था।

इसके बावजूद रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पिछले तीन वर्षों से कानून के विद्यार्थियों को यही निरस्त विधि पढ़ाई जा रही थी। अब इसके स्थान पर भू-राजस्व संहिता को पाठ्यक्रम में शामिल किया है। एलएलबी अंतिम वर्ष में इसे पढ़ाया जाएगा। कंपनी लॉ में भी बदलाव किया गया है। सिंह के अनुसार, एलएलएम के पाठ्यक्रम में भी व्यापक संशोधन हुआ है। अधिकांश नए कानून, अधिनियम, अदालत समीक्षा आदि को इसमें स्थान दिया गया है।

तीन तलाक कानून संशोधित पाठ्यक्रम तीन वर्षीय और पांच वर्षीय एलएलबी और एलएलएम के छात्रों को पढ़ाया जायेगा। पाठ्यक्रम में, तीन तलाक को लेकर अब तक हुए फैसलों को इसमें शामिल किया गया है। सिंह ने बताया कि तीन तलाक विषय पर एक छात्र पीएचडी के लिए भी पंजीकृत हुआ है। 

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज