लाइव न्यूज़ :

लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, AIIMS ने कहा- भाजपा के वरिष्ठ नेता की हालत स्थिर और निगरानी में है

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 27, 2024 07:56 IST

भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है, अस्पताल ने एक बयान में इसकी पुष्टि की।

Open in App

नई दिल्ली: भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है, अस्पताल ने एक बयान में इसकी पुष्टि की। एम्स के बयान में कहा गया, "लालकृष्ण आडवाणी एम्स नई दिल्ली में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर है और निगरानी में हैं।"

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि अस्पताल ने दिग्गज भाजपा नेता की स्थिति के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन मामले से परिचित लोगों के अनुसार, 96 वर्षीय को बुधवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में वृद्धावस्था विभाग के विशेषज्ञों के अधीन उनका इलाज चल रहा है। अनुभवी नेता उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं।

बता दें कि आडवाणी और जनसंघ के कई अन्य सदस्यों ने 1980 में जनता पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का गठन किया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वालपेयी भाजपा के पहले अध्यक्ष थे। आडवाणी ने अपना पहला लोकसभा चुनाव 1989 में नई दिल्ली सीट से लड़ा। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और राम जन्मभूमि पर राम मंदिर के निर्माण की मांग के लिए रथ यात्रा शुरू की है।

टॅग्स :LK Advaniएम्सAIIMS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह