लाइव न्यूज़ :

CM Yogi Death Threat: 'बाबा सिद्दीकी की तरह तुम्हें भी मार देंगे...', मुंबई पुलिस को सीएम योगी को मारने की मिली धमकी

By अंजली चौहान | Updated: November 3, 2024 12:04 IST

CM Yogi Death Threat:योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मुंबई पुलिस को मिली है, जिसमें ब्लैकमेलर ने उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह जान से मारने की धमकी दी है.

Open in App

CM Yogi Death Threat:मुंबई पुलिस को लंबे समय से धमकी भरे कई कॉल और मैसेज आ रहे हैं। इन धमकी भरे संदेशों में बड़ी हस्तियों को जान से मारने की कई धमकियां मिल चुकी है जिसके कारण पुलिस अलर्ट पर है। इस बीच, एक बार फिर मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश मिला जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संदेश दिया गया। इस संदेश में सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी गई है। 

शनिवार शाम को मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल सेल को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कथित ब्लैकमेलर ने धमकी दी कि अगर आदित्यनाथ ने 10 दिनों के भीतर इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी जैसा ही अंजाम भुगतना पड़ेगा। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। मुंबई पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

दशहरे की रात हुआ बाबा सिद्दीकी का मर्डर

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की शाम को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 66 वर्षीय राजनेता को सीने में गोली लगी थी जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। नेता को महज 15 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी और वह ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा में थे।

पुलिस ने अब तक इस मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और कथित मास्टरमाइंड गौतम, जीशान अख्तर और शुभम लोनकर की तलाश जारी है। मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम भी फरार है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथमुंबईमुंबई पुलिससीएम योगी के फैसले
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट