लाइव न्यूज़ :

रेलवे के कोविड देखभाल कोच का कम इस्तेमाल अच्छी निशानी: अधिकारी

By भाषा | Updated: July 24, 2020 05:35 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के एसओपी में कहा गया है कि रेलवे कोचों का इस्तेमाल तभी किया जाए जब राज्य सरकार की सुविधाएं कम पड़ रही हों।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने अभी तक करीब 5000 गैर वातानुकूलित कोच को कोविड देखभाल केंद्रों में तब्दील किया है।रेलवे ने 12,472 बिस्तरों वाले 813 कोच में से दिल्ली में 503 कोच तैनात किए हैं। उत्तरप्रदेश में रेलवे के 270 और बिहार में 40 कोच तैनात किए हैं।

नयी दिल्ली: रेलवे के कोविड देखभाल कोच का कम इस्तेमाल होना ‘‘एक अच्छा संकेत’ है। यह बात बृहस्पतिवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही और कहा कि इसका मतलब है कि राज्य सरकारों के पास महामारी से निपटने के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक एक दिन में सर्वाधिक 45,720 मामले सामने आने के साथ भारत में कोविड-19 के आंकड़े बृहस्पतिवार को 12 लाख से अधिक हो गए, जबकि बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 29,861 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1129 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोविड-19 के मामले तीन दिन पहले 11 लाख हुए थे जो अब 12 लाख से अधिक हो गए हैं।

रेलवे ने अभी तक करीब 5000 गैर वातानुकूलित कोच को कोविड देखभाल केंद्रों में तब्दील किया है और उसने उनमें से 12,472 बिस्तरों वाले 813 कोच में से दिल्ली में 503, उत्तरप्रदेश में 270 और बिहार में 40 कोच तैनात किए हैं। इन केंद्रों में अभी तक करीब 250 रोगियों को भर्ती कराया गया है और उनमें से अधिक को छुट्टी दे दी गई है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी के यादव ने कहा, ‘‘इन कोचों का इस्तेमाल कम है क्योंकि स्वास्थ्य मंत्रालय के एसओपी में कहा गया है कि इनका इस्तेमाल तभी किया जाए जब राज्य सरकार की सुविधाएं कम पड़ रही हों।

मेरा मानना है कि यह अच्छा संकेत है कि उनका इस्तेमाल कम हो रहा है क्योंकि मामलों की संख्या कम होती जा रही है और राज्यों के पास कोरोना वायरस पर नियंत्रण की सुविधाएं पर्याप्त हैं।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोचभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है