लाइव न्यूज़ :

Lemon Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद नींबू पर चढ़ी मंहगाई की मार, कई जगहों पर 300 रुपए पार, आम आदमी की पहुंच से हुआ दूर

By आजाद खान | Updated: April 8, 2022 18:38 IST

Lemon Price Hike: जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में इसकी कीमतों में और भी बढ़ौतरी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्दे पूरे देश में नींबू की कीमतों में भारी उछाल आया है। जहां कुछ दिन पहले 10 रुपए में चार नींबू मिलते थे, अद एक मिल रहे है।नींबू की बढ़ती कीमतों के पीछे कई कारण है।

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से नींबू की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। बाजार में पहले जहां 10 रूपए का चार नींबू मिलती थी, अब वहीं नींबू 10 रूपए की एक मिल रही है। खबरों के अनुसार, नींबू की कीमते कुछ जगहों पर 350 रुपए प्रति किलो तक भी पार कर चुका है। जानकार बताते हैं कि आने वाले दिनों में इसके दामों में कोई कमी नहीं होगी और हो सकता है कि इसके दाम और बढ़े भी। इस दौरान देश के अलग-अलग कोनों से नींबू की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान परेशान है। नागपुर से लेकर दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी तक हर जगह नींबू की कीमते बढ़ी हैं। इसकी बढ़ती कीमतों को लेकर जानकार कई कारण बता रहे हैं। 

 

नागपुर में नींबू के दामों में अचानक बढ़ोतरी हुई। नींबू खरीदने आई एक महिला ने बताया, "मेरा रेस्टोरेंट है और वहां पर बिना नींबू के काम होता ही नहीं है। नींबू अभी इतना महंगा है कि इसे खरीदना अभी सोना खरीदने के बराबर है।" दिल्ली के गाजीपुर सब्जी मंडी में नींबू के दाम बढ़े हुए हैं। एक व्यापारी ने बताया, "नींबू की कीमतें बहुत बढ़ गए हैं। पीछे से नींबू महंगे आ रहे हैं। इस वक़्त नींबू 180 रुपए किलो बिक रहा है। कीमतें ज़्यादा होने से लोग नींबू कम खरीद रहे हैं।"

हरियाणा के भिवानी में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीज़ल एवं रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों ने हांसी गेट पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास कुमार ने आरोप लगाया, “ भाजपा जब से सत्ता में आई है तब से जनता को लूटने में लगी हुई है।” उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आए दिन पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। कुमार ने सरकार से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ी कीमत को वापस लेने की अपील की।

 

टॅग्स :भारतपेट्रोलडीजलमुद्रास्फीतिनागपुरNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारCNG Price Hike: दिल्ली में CNG की कीमत ₹1 बढ़ी, 2 दिनों में दूसरी बढ़ोतरी, मुंबई में दर ₹84 प्रति किलोग्राम

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज